Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण: गंडक नदी में डूबी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत, चार लापता

Bihar Paschim champaran Nav hadsa Update चालक का नियंत्रण नहीं रह सका। इस वजह से नाव के खुलने से पहले ही नाव पर सवार ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया। उस पर सवार मजदूर इस बात को समझ पाते मजदूरों के साथ ट्रैक्टर गंडक नदी में समा गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:04 PM (IST)
पश्चिम चंपारण: गंडक नदी में डूबी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत, चार लापता
Bihar, Paschim champaran Nav hadsa Update: भगवानपुर के मुखिया कृष्णा यादव ने नाव दुर्घटना की पुष्टि की है। फोटो- जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। Bihar, Paschim champaran Nav hadsa Update:  गोपलगंज और बेतिया की सीमा पर अवस्थित गंडक नदी के भगवानपुर रामनाथ यादव के घाट पर नाव दुर्घटन में लापता लोगों में दो महिलाओं को निकाला जा चुका है। एक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। ट्रॉली पर सवार आठ लोग तैर का बाहर आ चुके हैं। ट्रैक्टर- ट्रॉली पर सवार थे 14 लोग, लापता चार लोगों को खोज रही एनडीआरएफ की टीम । ग्रामीणों के अनुसार अभी तक चार लोग लापता है। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। ट्रैक्टर- ट्रॉली गोपालगंज के खेम मटियरिया गांव के किसी किसान की बताई जा रही है। बता दें कि यह घाट गैर सरकारी है। यहां वर्षों से नाव का संचालन होता है। नौतन प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के मुखिया कृष्णा यादव के पिता रामनाथ यादव के नाम से घाट का संचालन होता है। जिस नाव पर ट्रैक्टर - ट्रॉली का लोड किया गया था। वह नाव भी मुखिया कृष्णा यादव की बताई जा रही है।

loksabha election banner

बिहार में अब भी पुल की सुविधा नहीं होने की स्थिति में लोग आवागमन के लिए नाव का उपयोग करते हैं। पिछले साल खगड़िया व मोतिहारी में हुए नाव हादसे में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया था। पिछले नवंबर में खगड़िया के परबत्ता में एक नाव हादसा गंगा नदी में हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। इसी तरह की स्थिति पूर्वी चंपारण के सिकरहना में हुई थी। यहां नाव पलटन से 22 लोग डूब गए थे।

नाव दुर्घटना स्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी, लापता लोगों की खोज में आई तेजी

गंडक नदी के नौतन प्रखंड के भगवानपुर रामनाथ यादव के घाट पर नाव दुर्घटना की सूचना पर डीएम कुंदन कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहुंचे हैं। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। साथ हीं लापता लोगों की खोज में तेजी लाने का निर्देश दिया। हालांकि कड़ाके की ठंड व बर्फीली हवा के कारण लापता लोगों की खोज में थोड़ी सुस्ती आई थी। लेकिन, डीएम व एसपी के पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोर में गंडक नदी में तलाश करने में जुट गए हैं। बताया जाता है कि जो पांच लोग तैरकर बाहर निकले हैं, वे गंभीर रूप में जख्मी हैं। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.