Move to Jagran APP

Weather Muzaffarpur, Bihar: राहत की खबर, अब आमतौर पर शुष्क रहेगा मौसम

Weather Muzaffarpur Bihar मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 और डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 07:31 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 07:31 AM (IST)
Weather Muzaffarpur, Bihar: राहत की खबर, अब आमतौर पर शुष्क रहेगा मौसम
औसतन 10 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। प्रतीकात्‍मक फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। अब धीरे-धीरे बारिश से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ती जा रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। फिर भी मौसम शुष्क रहेगा। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग का। शुक्रवार को 29 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 85 से 90 और दोपहर में 65 से 70 फीसद रहने की संभावना है। इस अवधि में औसतन 10 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 26. 6 डिग्री सेल्सियस रहा।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.