Move to Jagran APP

Weather Forecast Muzaffarpur: आज साफ रहेगा आसमान, नहीं होगी बारिश

आंध्र प्रदेश में आए तूफान की वजह से शनिवार को छाए रहे थे बादल। 24 घंटे के प्रभाव के बाद साफ हो गया मौसम। अधिकतम तापमान 25 से 29 व न्यूनतम 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:43 AM (IST)
Weather Forecast Muzaffarpur: आज साफ रहेगा आसमान, नहीं होगी बारिश
न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी जारी, ठंड का रहेगा असर।

मुजफ्फरपुर, जासं। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। धूप निकली, लेकिन दिनभर ठंड का असर रहा। अगले चौबीस घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी। डा.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा.ए.सत्तार ने बताया कि आंध्र प्रदेश इलाके में तूफान से इधर बादल दिखाई दे रहे हैैं। 24 घंटे बाद मौसम साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी। ठंड का असर दिखेगा। अधिकतम तापमान 25 से 29 व न्यूनतम 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 70 से 80 और दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

prime article banner

शिवहर में शीतल हवा, हल्के कोहरे और तापमान में गिरावट के साथ जिले में सर्दी का असर तेज हो गया हैं। रविवार को एक बार फिर देर से मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला। सुबह सवा आठ बजे धूप निकलने से हल्की राहत मिली। इसके पहले आसमान बादलों से पटा रहा। फिजां में धुंध छाया रहा। दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं बहती रही। शनिवार की रात काफी सर्द रही। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में अगले 24 घंटे की भीतर ठंड की जोरदार दस्तक होगी। दिन की अपेक्षा रातें सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 और दिन में 50 फीसद रहने की संभावना है

इस तरह रही मौसम की चाल

सुबह में कुहासे से राहगीरों को परेशानी हुई। दिन में धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने असर दिखाया। सड़क पर लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले।

मौसम की मार, हो रहे बीमार

तापमान में आई गिरावट को लेकर मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढऩे लगा है। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच से लेकर पीएचसी के ओपीडी तक प्रतिदिन सर्दी, खांंसी, बुखार के पांच से छह सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैैं। सदर अस्पताल के प्रभारी प्रबंधक विपिन पाठक ने बताया कि अधिकतर खांसी, जुकाम, दमा, सांस, एलर्जी, नाक, कान, गला आदि बीमारियों के मरीज रहते हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डा.नवीन कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ते ही वायरल इंफेक्शन के मरीज आउटडोर में आ रहे हैं। अभी खांसी, जुकाम, त्वचा सूखना, छाती, नाक, कान, गला व आंखों संबंधी परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.