Move to Jagran APP

पानी नहीं मिलने से शहरवासियों में आक्रोश, कभी भी सड़क पर उतर सकते लोग

निगम पर लगाया पेयजल संकट दूर करने में विफलता का आरोप। पिछले एक माह से शहरवासी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई मोहल्लों में जल संकट कायम।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 11:28 AM (IST)
पानी नहीं मिलने से शहरवासियों में आक्रोश, कभी भी सड़क पर उतर सकते लोग
पानी नहीं मिलने से शहरवासियों में आक्रोश, कभी भी सड़क पर उतर सकते लोग

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पिछले एक माह से शहरवासी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। निगम संकट को दूर करने में विफल साबित हुआ है। इससे शहरवासी गुस्से में हैं और निगम प्रशासन के खिलाफ कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं। जल संकट से जूझ रहे मोहल्लों में निगम द्वारा टैंकर से आपूर्ति पानी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। समस्या दूर नहीं होने से वार्डवासियों की नाराजगी झेल रहे वार्ड पार्षद भी निगम प्रशासन के खिलाफ बगावत तेवर अपना सकते हैं।

loksabha election banner

   जल संकट से सर्वाधिक प्रभावित वार्डो में शामिल वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह ने कहा कि निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण शहरवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। यदि समय रहते निगम द्वारा कारगर उपाय किए जाते तो ऐसे हालात नहीं होते।

   उन्होंने जल संकट को देखते हुए निगम टैंकरों को फिलहाल भवन निर्माण कार्य हेतु बुकिंग नहीं करने को कहा है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक पानी का टैंकर भेजा जा सके। वहीं पेयजल संकट के खिलाफ लोगों के सड़क पर उतरने के बाद निगम प्रशासन ने वार्ड 25 में लंबित पाइन लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं पानी की किल्लत झेल रहे पंखा टोली मोहल्लावासियों ने रविवार को कुंआ से पानी भर अपनी जरूरत पूरी की।

  वार्ड 25 के पार्षद संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि वह जल संकट से जूझ रहे लोगों के साथ निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। वार्ड 29 की पार्षद रंजू सिन्हा ने कहा कि लोगों के प्यास लगने पर निगम कुंआ खोद रहा है। समस्या से निजात को निगम जिन उपायों पर काम कर रहा है गर्मी खत्म होने के बाद जमीन पर उतर पाएगी। निगम के पास राहत को तत्कालीन उपाय नहीं है।

धड़ल्ले से गाड़े जा रहे समरसेबुल पंप बढ़ा रहे जल संकट

जल संकट उत्पन्न करने में धड़ल्ले से शहर में गाड़े जा रहे समरसेबुल पंप कारण बने हुए हैं। एक परिवार की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए गाड़े जा रहे समरसुबेल आसपास के घरों में लगे सामान्य मोटर पंप एवं चापाकल जवाब दे रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को कार्यरत संस्था ऑक्सीजन के संयोजक रवि कपूर ने कहा कि एक समरसेबुल पंप से पूरे मोहल्ले की पानी की जरूरतों को पूरा किया सकता है लेकिन सक्षम लोग अपने-अपने घरों में इसे लगाकर जरूरत से अधिक भू-जल का तेजी से दोहन कर रहे हैं। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जल संकट और गंभीर रूप ले लेगा।

लोगों की प्यास बुझाने का आगे आए सामाजिक संगठन

शहर की कई सामाजिक संस्थाएं लोगों की प्यास बुझाने को आगे आई हैं। मुजफ्फरपुर जल संघ द्वारा रविवार को वार्ड 27 एवं वार्ड 46 में निश्शुल्क पानी का वितरण किया। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष नीतीश गौतम, सचिव भारत यादव, कन्हाई कुमार, दिलीप राज साह, राजेंद्र सहनी, शिव कुमार श्रीवास्तव, अमर कुमार आर्य ने किया।

भारतीय संविधान जागृति मोर्चा द्वारा कलमबाग चौक, कंपनीबाग एवं ब्रह्मपुरा में स्टाल लगातार लोगों को पानी पिलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजा गुप्ता, मनोज कुमार यादव, आलोक कुमार, राजा गुप्ता आदि ने किया।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.