बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़ा Muzaffarpur News
लगातार बारिश से नदियों में उफान बांध पर बढ़ी निगरानी। अभी तक कहीं से भी बाढ़ की सूचना नहीं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 01:26 PM (IST)
मुजफ्फरपुर,जेएनएन। जिले से गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल, सभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैंं। नियंत्रण कक्ष में सहायक अभियंता ई. कपिलदेव प्रसाद ने कनीय अभियंता ई. वीरचंद राय, ई.चंद्रकांत, ई.विपिन कुमार झा, ई. विनय सिंह अलग-अलग पाली में जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वरीय अधिकारियों को समय-समय पर जलस्तर की सूचना से अपडेट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंड़क का जलस्तर 49.06 मीटर पर पहुंच गया है। कल जलस्तर 48.50 मीटर पर जाकर थम गया था। यहां खतरे का निशान 52.53 मीटर पर आंका गया है। बागमती का जलस्तर 55.37 मीटर पर है। खतरे का निशान 57.73 मीटर पर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें