Move to Jagran APP

कचरा निष्पादन को रौतिनिया में लगेगा आधुनिक प्लांट

शहर को कचरा मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन भी नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा डटे रहे। शहर भ्रमण कर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। रविवार को अभियान की शुरुआत एलएस कॉलेज के पास से हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 02:09 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 02:09 AM (IST)
कचरा निष्पादन को रौतिनिया में लगेगा आधुनिक प्लांट
कचरा निष्पादन को रौतिनिया में लगेगा आधुनिक प्लांट

मुजफ्फरपुर। शहर को कचरा मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन भी नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा डटे रहे। शहर भ्रमण कर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। रविवार को अभियान की शुरुआत एलएस कॉलेज के पास से हुई। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को सभी वार्डों में शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। शहर से निकलने वाले कचरे से खाद तैयार किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में कचरे से बिजली पैदा करने के लिए रौतिनिया में प्लांट लगाया जाएगा। फिलहाल रौतिनिया में कचरे से खाद बनाने के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान में आम लोग भी सहयोग करें। वे अपने घरों का कचरा सड़क पर नहीं फेंके बल्कि घर के आस-पास डंपिग प्वाइंट पर डालें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं शहर में चल रहे सफाई कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं ताकि शहर वासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद , वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, बहालखाना प्रभारी रामलखन सिंह एवं नगर निगम के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत करने के बाद नगर विकास मंत्री ने शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर वहां साफ सफाई की स्थिति को देखा। विशेष सफाई अभियान शनिवार को आरंभ हुआ था और सोमवार तक चलेगा। अभियान के तहत शहर में जमा कचरे को ठिकाने लगाने के लिए 50 से अधिक ट्रैक्टर और 300 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। साथ ही नगर निगम के वार्ड जमादार और अंचल निरीक्षक काम को देख रहे हैं। अभियान संध्या सात बजे से सुबह सात बजे तक चलाया जा रहा है

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.