Move to Jagran APP

मधुबनी में वार्ड सदस्य पति को वाहन से कुचल कर मार डाला, जानिए घटना की पूरी वजह

गाली गलौच का विरोध करने पर पांच बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम। पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार गांव में तनाव।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 12:33 PM (IST)
मधुबनी में वार्ड सदस्य पति को वाहन से कुचल कर मार डाला, जानिए घटना की पूरी वजह
मधुबनी में वार्ड सदस्य पति को वाहन से कुचल कर मार डाला, जानिए घटना की पूरी वजह

मधुबनी, जेएनएन। झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक वार्ड सदस्य के पति को चार पहिया वाहन से कुचलकर मार डाला। घटना को पांच लोगों के मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया के नजदीक चार पहिया से आए पांच लोगों ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौच की। इसका विरोध गांव के लोगों ने किया। इसपर वे गाड़ी में रखे लाठी डंडे से ग्रामीणों को पीट दिया। घटना के बाद और ग्रामीण जुट गए। तब बदमाशों ने गाड़ी से सभी को कुचलने की कोशिश की।

महिनाथपुर पंचायत के वार्ड दो की सदस्य महादेवी के पति लोचन सदाय (46) को बुरी तरह कुचल डाला। चार-पांच अन्य ग्रामीण भी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। लोचन को डीएमसीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तो स्वजन उसे घर ले आए। यहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सुबह 11.30 बजे शव सिपुर्द कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पंडौल थाना के सलेमपुर गांव निवासी अभिलाष कुमार झा व महिनाथपुर गांव के रविन्द्र मिश्र उर्फ कन्हैया मिश्र हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.