Move to Jagran APP

नहीं रहे पूर्व महापौर वर्षा सिंह के पति वार्ड पार्षद संजीव चौहान, इस बीमारी से थे परेशान

चार दिनों से थे बीमार गुरुवार को कोरोना जांच के लिए लिया गया था सैंपल । निधन की सूचना से शहर में शोक की लहर सिकंदरपुर में हुआ दाहसंस्कार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 07:49 AM (IST)
नहीं रहे पूर्व महापौर वर्षा सिंह के पति वार्ड पार्षद संजीव चौहान, इस बीमारी से थे परेशान
नहीं रहे पूर्व महापौर वर्षा सिंह के पति वार्ड पार्षद संजीव चौहान, इस बीमारी से थे परेशान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्व महापौर वर्षा सिंह के पति एवं वार्ड 22 के पार्षद संजीव चौहान का शुक्रवार को छोटी कल्याणी स्थित उनके आवास पर दोहपर सवा बारह बजे निधन हो गया। वह चार दिन से बीमार थे। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया था। देर रात्रि वह घर लौट आए थे, लेकिन शुक्रवार को दोपहर में फिर सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सिकंदरपुर श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। बड़े पूत्र रिशु चौहान ने मुखाग्नि दी। वह करीब 50 साल के थे।

loksabha election banner

पहली बार पार्षद बने थे संजीव

वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में वर्षा सिंह के चुनाव नहीं लडऩे पर वह उनकी जगह लड़े थे और पहली बार पार्षद बने थे। संजीव चौहान पिछले दो साल से छोटी कल्याणी महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में लगे थे। विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों से जुड़े थे। शहर में उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।

विजेंद्र चौधरी को गहरा सदमा

उनके निधन से पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने कहा कहा कि संजीव के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को संबल प्रदान करें। महापौर सुरेश कुमार, उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, मो. निसारुद्दीन एवं सैयद माजिद हुसैन, वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल, आभा रंजन, अर्चना पंडित, राकेश कुमार सिन्हा पप्पू, राजीव कुमार पंकू अभिमन्यु चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रंजन, बबलू पंडित समेत निगम के सभी पार्षदों ने शोक व्यक्त किया है।

शोक संतप्त परिवार को दे रहे सांत्वना

उधर, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता, निरंजन राय, वसीम अहमद मुन्ना, महानगर राजद अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल मुन्ना, राजद नेता सैयद मजिद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद, संजय कुमार ङ्क्षसह, महानगर जदयू अध्यक्ष अम्बरीश कुमार, निकटतम प्रत्याशी संघ के संयोजक सुधीर ठाकुर, पटेल हितकारिणी संघ के संयोजक शिशिर कुमार नीरज, रेड क्रांस के सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह, राकेश पटेल, भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार, नगर निगम कर्मचारी संघ के अशेाक कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, सुशील कुमार, कामगार यूनियन के नेता अशोक राय, पूर्व पार्षद शीतल गुप्ता, ममता सिंह, संजय पासवान, युग सृजन के चेयरमैन कृष्ण मोहन तिवारी, अनिल कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, धीरज कुमार, रवि कपूर, भारत कुमार साहू ने भी शोक व्यक्त किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.