Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में कोरोना से बचाव के लिए छठ घाटों पर सक्रिय रहे स्वयंसेवी संगठन

पीएनबी रेडक्रॉस व ग्रीन एंड क्लीन ने छठव्रतियों के बीच वितरित किए मास्क। अटल उद्यान स्थित घाट पर मंडल प्रमुख एनके. सिन्हा के नेतृत्व में अधिकारियों ने छठ व्रतियों के अलावा अन्य के बीच मास्क का वितरण किया।

By Vinay PankajEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:12 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में कोरोना से बचाव के लिए छठ घाटों पर सक्रिय रहे स्वयंसेवी संगठन
गांधी नगर रमना छठ घाट पर लोगों के बीच मास्क वितरण करते जदयू नेता सह पार्षद अमरेंद्र सिंह।

 पूर्वी चंपारण, जेएनएन। दिल्ली व अन्य जगहों पर एक बार फिर कोरोना का कहर टूटने के बाद इस बार छठ घाटों पर पूरी सतर्कता बरती गई। कोरोना से बचाव के लिए छठ घाटों पर स्वयंसेवी संगठन सक्रिय रहे। इस दौरान विभिन्न घाटों पर पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), रेडक्रॉस व ग्रीन एंड क्लीन ने छठव्रतियों के बीच मास्क आदि का वितरण किया। ग्रीन एंड क्लीन के संस्थापक सह जनता दल यूनाइटेड के वरीय उपाध्यक्ष व नगर पार्षद अमरेंद्र ङ्क्षसह ने जानपुल हनुमान मंदिर घाट पर मास्क वितरित किए। वहीं पंजाब नैशनल बैंक द्वारा शहर के अटल उद्यान स्थित घाट पर मंडल प्रमुख एनके. सिन्हा के नेतृत्व में बैक के अधिकारियों ने छठ व्रतियों के अलावा वहां मौजूद बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा युवक-युवतियों के बीच मास्क का वितरण किया।

loksabha election banner

मास्क वितरण कार्यक्रम का संयोजन पीएनबी के जिला समन्वयक नीरज कुमार सिन्हा ने किया। मंडल प्रमुख श्री सिन्हा ने कहा कि एक बार फिर कोरोना महामारी देश के कई हिस्सों में अपना पांव पसार रहा है। इसलिए लोगों को मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के अलावा फिजिकल डिस्टेंङ्क्षसग का हर हाल में पालन करना चाहिए।

जिला समन्वयक नीरज ने कहा कि पीएनबी ग्राहकों को बेंङ्क्षकग सुविधा के अलावा आपदा महामारी आदि संकटकाल में आम जनता की सेवा में सदैव खड़ा रहा है। कोरोना संकट के दौरान बैंक द्वारा कई बार लोगों के बीच मुफ्त मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया है। मौके पर मंडल कार्यालय के वरीय प्रबंधक प्रवीण कुमार, आलोक कुमार सहित कई बैंक अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

वहीं छठ पूजा पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर मास्क वितरित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। मिस्कौट महल्ला में अवकाश प्राप्त बीडीओ राजेश्वर प्रसाद ङ्क्षसह, चांदमारी में शंभूशरण ङ्क्षसह, बेलीसराय में धर्मवद्र्धन प्रसाद, बलुआ में विनोद ङ्क्षसह एवं भरौलिया में अरुण यादव ने मास्क वितरण किया तथा लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि रेडक्रॉस का नारा है मास्क लगाइए और कोरोना से जीवन दान पाइए। .


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.