Move to Jagran APP

West Champaran : बिजली आपूर्ति में कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुबह में महज एक घंटे ही आपूर्ति मिलती है। वहीं शाम को छह बजे बिजली आती है तथा रात के 10 बजते बजते आपूर्ति काट दी जाती है। वनवर्ती इलाका होने के कारण रात में अंधेरे के कारण वन्यजीवों का खतरा सताता रहता है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 04:23 PM (IST)
West Champaran : बिजली आपूर्ति में कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन करते शीतलबारी दोन के ग्रामीण । जागरण

पश्चिच चंपारण, जासं। रामनगर प्रखंड के बनकटवा करमहिया पंचायत के शीतलबारी व सेमरहनी दोन गांव  में सोलर प्लांट से मिल रही विद्युत सप्लाई बार बार बाधित हो रही। जिससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को प्लांट के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड 13 की सदस्य रामदुलारी देवी, मालिक गुमस्ता, मदन पावे, सीता देवी, सरिता देवी, नीरू देवी, यशवंत महतो व विशुनदेव महतो ने बताया कि प्लांट से कम समय तक सप्लाई मिलती है। महीनों से ऐसी स्थिति कायम है। पहल धूप नहीं निकलने का हवाला दिया जा रहा था। अब जबकि प्रतिदिन धूप निकल रही, फिर भी आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुबह में महज एक घंटे ही आपूर्ति मिलती है। वहीं शाम को छह बजे बिजली आती है तथा रात के 10 बजते बजते आपूर्ति काट दी जाती है। वनवर्ती इलाका होने के कारण रात में अंधेरे के कारण वन्यजीवों का खतरा सताता रहता है। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब सु²ढ़ किया जाए। 

loksabha election banner

सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा विद्युत कनेक्शन, तैयारी पूरी 

पिपरासी, संसू. :  प्रखंड के मंझरिया पंचायत स्थित रामनगर गांव में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार की अध्यक्षता में मुखिया और जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।  अभियंता श्री कुमार ने बताया कि जिन किसानों का सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। वैसे किसानों को ङ्क्षसचाई के लिए विद्युत कनेक्शन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की सूची तैयार की जा रही है।  किसानों की सूची मंझरिया पंचायत के मुखिया छोटेलाल प्रसाद को   उपलब्ध करा दी गई है। फूलन देवी जन-जागरण सेना के जिला अध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि दैनिक जागरण ङ्क्षहदी समाचार पत्र ने कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन शीर्षक से 31 दिसंबर 2020 को समाचार का प्रकाशन किया था। इस खबर का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.