Sankalp Padyatra : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने शुरू की संकल्प पदयात्रा, स्वच्छता की अपील Samastipur News
Sankalp Padyatra उन्होंने कहा कि बापू के बताए रास्ते पर सभी लोगों को चलना चाहिए। पूरे देश में बापू की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 12:14 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार की सुबह ताजपुर प्रखंड में संकल्प पदयात्रा की। बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर यात्रा निकाली गई है। प्रखंड के कोठिया गांधी चौक स्थित गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने ने यात्रा का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि बापू के बताए रास्ते पर सभी लोगों को चलना चाहिए। पूरे देश में बापू की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही, जल संग्रह के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें