Move to Jagran APP

गोबरसही से कॉलेज जाने के लिए निकली दो छात्राएं देर शाम तक भी नहीं पहुंची घर, मां पहुंची थाने

छात्रा की मां ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गोबरसही स्थित घर से श्यामनंदन सहाय कॉलेेज जाने के लिए ऑटो से निकली थी। ऑटो में उसकी सहेली भी थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 02:52 PM (IST)
गोबरसही से कॉलेज जाने के लिए निकली दो छात्राएं देर शाम तक भी नहीं पहुंची घर, मां पहुंची थाने
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही से दो छात्राएं गायब हो गईं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बेला स्थित कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों की काफी खोजबीन गई , लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद एक छात्रा की मां ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गोबरसही स्थित घर से श्यामनंदन सहाय कॉलेेज जाने के लिए ऑटो से निकली थी। ऑटो में उसकी सहेली भी थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। सहेली के मामा के घर पहुंच कर छानबीन की। मामा से बातचीत करने पर लगा कि वे कुछ छूपा रहे है। ऐसा लगा कि दोनों छात्राएं कहां है, इसकी जानकारी उन्हें है। इसके अलावा सहेली के छोटे भाई को भी इसकी जानकारी है। दोनों से थाना पर रिपोर्ट लिखाने मना कर रहे थे। हालांकि छात्रा की मां ने इन दोनों की इस घटना में संलिप्तता से इनकार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.