पूर्वी चंपारण के चकिया में नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत, बकरी चराने गई थी दोनों
पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के सहथा मठिया गांव में सोमवार को डंडा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां बकरी चराने नदी किनारे गई थी।
By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 03:13 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सहथा मठिया गांव में सोमवार को डंडा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। मृतक सहथा मठिया निवासी अजमुल्लाह साई की 10 वर्षीया पुत्री नजराना खातून व सलाउद्दीन अंसारी की 12 वर्षीया पुत्री शहाना खातून बताई जाती हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने भी की। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां बकरी चराने नदी किनारे गई थी। वहां पाव फिसलने से दोनों गहरे पानी मे डूब गई। सूचना पाकर दोनों के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें