Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण के तेतरिया व बनकटवा में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम East Champaran News

पश्चिम चंपारण जिले के बनकटवा व तेतरिया में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पश्चिम चंपारण के गोबर्द्धना में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:06 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के तेतरिया व बनकटवा में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम East Champaran News
पूर्वी चंपारण के तेतरिया व बनकटवा में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम East Champaran News

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बनकटवा व तेतरिया में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। बनकटवा के गोला पकडिय़ा पंचायत अंतर्गत दर्जिया टोला गांव निवासी आश महमद के 17 वर्षीय पुत्र गुड्डू मियां की मौत शनिवार को तियर नदी में डूबने से हो गई। वह नदी में स्नान करने के क्रम में गहराई में चला गया। जानकारी स्थानीय मुखिया अंजला मिश्र ने दी।

loksabha election banner

 मामले में सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि लखौरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इधर तेतरिया दलित बस्ती में अजय राम की मौत छठ घाट पर डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। लग्न के दिनों में किसी के टेंट हाउस में मजदूरी करता और बाकी समय प्राइवेट मिस्त्री का काम कर घर चलता था। उसके तीन छोटे पुत्र के अलावा मां-बाप और पत्नी है। पत्नी पम्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 पिता काशी राम व माता राम सोमारी देवी की आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे है। जानकारी के अनुसार मृतक मनमर्जी स्वभाव का था। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही दरवाजे पर सगे-संबंधियों की भीड़ जमा हो गई। माहौल गमगीन हो गया।

पश्चिम चंपारण में डूबने से बच्चे की मौत

 गोबर्द्धना थाना क्षेत्र के बरवा बैरिया गांव में शनिवार की सुबह एक बच्चे की ढोंगही नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतक सागर कुमार के पिता राजू सोनी ने रोते हुए बताया कि मृतक समीप छठ घाट पर गया था। घाट से थोड़ी दूर पर वह अपने दोस्तों के साथ नहाने लगा।

 इसी दौरान वह नदी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश कर रहा एक अन्य बच्चा भी डूबने लगा। मृतक के दोस्तों ने घाट पर मौजूद लोगों को सूचित किया। आननफानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने बांस और रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। मंचगवा पंचायत के सरपंच ब्रजकिशोर साह ने इस घटना की पुष्टि की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.