Move to Jagran APP

East Champaran: रक्सौल में 17 हजार 700 भारतीय नकली नोट के साथ दो लोग गिरफ्तार, बाइक जप्त

नेपाल मोरंग पुलिस ने भारतीय नकली नोट सहित दो लोगों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। संदेह के आधार पर बाइक की जांच करने पर पुलिस को मिली सफलता। नेपाल के बाजारों में खरीदारी करने के लिए लाया गया था नकली रुपया।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 03:27 PM (IST)
East Champaran: रक्सौल में 17 हजार 700 भारतीय नकली नोट के साथ दो लोग गिरफ्तार, बाइक जप्त
रक्सौल में भारतीय नकली नोट के साथ दो लोग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जासं। नेपाल मोरंग पुलिस ने भारतीय नकली नोट सहित दो लोगों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी मोरंग जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी मानबाहादुर राई ने दी। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर बीआर 38 एन 0251 को पुलिस ने जांच किया। इस दौरान 30 वर्षीय कुंदन मंडल,18 शिवरंजन सिंह को भारतीय दो सौ के  17 और एक सौ के 143 पीस कुल 17 हजार सात सौ नकली नोट के साथ पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किया। जिसे नेपाल के सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग पूछताछ के उपरांत सार्वजनिक किया है।

loksabha election banner

 डीएसपी श्री राई ने संभावना व्यक्त किया कि उक्त नकली रुपया नेपाल के बाजारों में खरीदारी करने के लिए लाया गया है। इसके अलावे जाली नोट अवैध कार्य करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के जाली नोटों के बड़े खेप का नमूना है। नेपाल पुलिस जाली नोट मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस जाली नोट के कारोबारियों के सम्बन्ध में नेपाल प्रशासन सीमावर्ती भारतीय अधिकारियों से उनके संपर्क और संबंधों की जानकरी भी लेने की संभावना है। गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर पुलिस जाली नोट के कारोबार से जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाले सफेदपोश लोगों तक पहुंचने  का प्रयास भी कर रही है।

 हालांकि  इस सम्बन्ध में नेपाल पुलिस अधिकृत रूप से केवल भारतीय जाली नोट बरामदगी की पुष्टि कर रही है। जिससे भारत के विभिन्न प्रदेशों में भेजने की योजना है। बता दे कि पर्व त्योहार  और चुनाव के मौके पर जाली नोटों का कारोबार करने वाले लोग अधिक सक्रिय रहते है। करीब चार माह बाद नेपाल में संसदीय, बिहार पंचायत और बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है। इस परिस्थिति में चुनाव में जाली नोटों का प्रयोग हो सकता है।जिसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.