Indian Railway: यात्रियों को मुंबई के बदले छपरा का ई-टिकट देकर ठगा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
रेल टिकट दलाल ने यात्रियों से 8 हजार ठग लिया। यात्रियों को मुंबई के बदले छपरा तक का कंफर्म टिकट थमा दिया टिकट जांच में टीटीई ने यात्रियों को पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। टिकट दलाल यात्रियों को मुंबई के बदले छपरा तक का कंफर्म टिकट थमा कर 8 हजार ठग लिया। बुधवार को जंक्शन पर टीटीई के टिकट जांच करने के दौरान मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद टीटीई ने यात्रियों को पकड़ लिया। आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ जवानों ने पहुंचकर यात्रियों से पूछताछ की। यात्रियों ने कहा कि हम लोग अनपढ़ हैं। कमाने के लिए मुंबई जा रहे हैं। गांव में कोई काम नहीं मिला। टिकट के लिए कई दिनों से भटक रहे थे। गांव में ही एक टिकट दलाल से संपर्क हुआ।
उससे दो- दो हजार में मुंबई का 4 ई टिकट देने की बात हुई। उसके बाद उसने ई टिकट दिया। अनपढ़ होने से टिकट को सही से देखा नहीं। जंक्शन पर टिकट जांच में टीटीई ने छपरा का टिकट के बारे में सूचना दी तो होश ही उड़ गया। बेवजह मुंबई के लिए जुर्माना देकर रसीद बनाना बनाकर सफर करना पड़ा है। आरपीएफ चौकी कमांडर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि यात्री से पूछताछ की गई लेकिन वह लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। इससे यात्री को छोड़ दिया गया।