Move to Jagran APP

मधुबनी में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल Madhubani News

बताया जाता है कि जिले के फुलपरास थाना के धौसही निवासी महावीर यादव और प्रकाश यादव में किसी बात के विवाद को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों से फायरिंग होने लगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 05:02 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:02 PM (IST)
मधुबनी में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल Madhubani News
मधुबनी में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। फुलपरास थाना क्षेत्र के धौसही गांव में सोमवार देर रात को आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। इसमें से घायल एक दंपती समेत तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि धौसही निवासी महावीर यादव और प्रकाश यादव में किसी बात के विवाद को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों से फायरिंग होने लगी।  

loksabha election banner

 इसमें एक पक्ष के प्रकाश यादव (45वर्ष) और उसक पत्नी राहो देवी (40 वर्ष) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के महावीर यादव की पत्नी डोमनी देवी (48 वर्ष) भी गोली लगने से घायल हो गई। थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि फर्द बयान लेने के लिए पदाधिकारी को दरभंगा भेजा गया है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने आपसी विवाद में गोली चलने की पुष्टि की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.