Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir : माता जानकी की जन्मभूमि पर भूमि पूजन को लेकर चल रही यह तैयारी

Ayodhya Ram Mandir लक्ष्मणा झीम जमुरा बागमती और अधवारा नदी से मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। पुनौरा धाम श्रृंगी ऋषि आश्रम पंथपाकड़ जानकी स्थान की मिट्टी ली गई।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:10 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : माता जानकी की जन्मभूमि पर भूमि पूजन को लेकर चल रही यह तैयारी
Ayodhya Ram Mandir : माता जानकी की जन्मभूमि पर भूमि पूजन को लेकर चल रही यह तैयारी

सीतामढ़ी, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूूमि पूजन में सीतामढ़ी से भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल होंगे। वे पवित्र नदियों का जल और प्रमुख मंदिरों की मिट्टी लेकर पहली अगस्त को जाएंगे। इसके लिए सोमवार को माता जानकी की जन्मस्थली में जल और मिट्टी संग्रह शुरू हुआ।

loksabha election banner

सीता मंदिर से मिट्टी संग्रह किया

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा साधु-संतों ने विभिन्न नदी घाटों से कलश में जल भरा। बजरंग दल के नगर संयोजक आशीष सौरभ के नेतृत्व में पौराणिक लक्ष्मणा नदी के लक्ष्मण घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलसंग्रह किया गया। सोनबरसा में झीम नदी, लतीपुर में जमुरा नदी, बैरगनिया व सुप्पी प्रखंड में बागमती, सुरसंड प्रखंड स्थित अधवारा नदी से जल कलश में भरा गया। इसके अलावा पुनौरा धाम जानकी मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने वहां की मिट्टी और सीताकुंड का जल दिया।

बथनाहा प्रखंड के सिंगरहिया गांव स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम से मिट्टी विहिप कार्यकर्ताओं ने ली। पंथपाकड़ स्थित सीता मंदिर से मिट्टी संग्रह किया। जानकी स्थान, हलेश्वर स्थान, बगही धाम की मिट्टी महंत व पुजारियों के हाथ से ली गई।विहिप के जिलाध्यक्ष रामानंद प्रसाद व उत्तर बिहार प्रांत सह मंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि जल व मिट्टी अयोध्या के कारसेवकपुरम जानकी घाट के सचिव चंपत राय को भेजा जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.