मधुबनी में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ एक लाख के सामान ले उड़े
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोतगाह गांव में बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी हो गई। सुबह पड़ोसी महिला की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
मधुबनी, जागरण संंवाददाता। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोतगाह गांव में सोमवार की देर रात बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी एकावड़ी देवी घर में अकेली रहती है। जो पिछले महीने घर बंद कर दिल्ली अपने बच्चों के पास गई हुईं हैं।
पड़ोसी महिला ने देखा टूटा ताला :
घर सूना होने का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर आंगन में प्रवेश कर गए और ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर सभी सामान लेकर चलते बने। सुबह घर के पास फूल तोडऩे गई एक पड़ोसी महिला की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। जिसके बाद लोगों को पता चला कि घर में चोरी हुई है। ग्रामीणों ने चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी ङ्क्षबदुओं की जानकारी ली।
एक महीने में गांव में चोरी की चार घटनाएं :
थाना से महज एक किलोमीटर दूरी पर स्थित पोतगाह गांव में एक महीने के अंदर लगातार चौथी बार चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लगातार चोरी की घटना से भयभीत ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
नहीं होती पुलिस गश्त :
ग्रामीण विरेंद्र झा, साजन झा, अशीष झा, रामू झा, अमरकांत झा, गौतम झा, वीरू झा, संजीव झा, गौतम झा, कुंती देवी व जयकाली देवी ने बताया कि पूर्व की चोरी के बाद स्थानीय चौकीदार को गांव में नियमित गश्ती के लिए कहा गया था। बावजूद, गांव में न तो चौकीदार की गश्ती होती है न ही थाना की। गांव में कई ऐसे घर हैं जिसके गृहस्वामी बाहर रहते हैं। चोर इसी बात का फायदा उठाकर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे। वहीं बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने इस संबंध में कहा कि घटना की बारीकी से जांचकर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।