Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News : बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, शहर पर से खतरा टला

Muzaffarpur Flood News सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 11 दिनों में 0.98 सेमी की गिरावट। मुरौल के दलौल घाट में डैंजर लेबल से 2.5 मीटर उपर बह रही बूढ़ी गंडक।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:02 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, शहर पर से खतरा टला
Muzaffarpur Flood News : बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, शहर पर से खतरा टला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : जिले में नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी है। वहीं बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटे में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में 0.12 सेमी की गिरावट हुई है। रविवार को सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 0.40 सेमी उपर 52.93 मीटर दर्ज किया गया। 30 अगस्त को बूढ़ी गंडक नदी का उच्चतम जलस्तर 53.91 मीटर दर्ज किया गया था। 11 दिनों के भीतर इसके जलस्तर में 0.98 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

सकरा-मुरौल में स्थिति गंभीर

सिकंदरपुर में जलस्तर कम होने के बाद अब शहर पर छाए खतरे के बादल समाप्त हो गए हैं। हालांकि मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान 48.25 मीटर से 2.05 मीटर ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 50.30 मीटर दर्ज किया गया है। यह वर्ष 2019 के सर्वोच्च जलस्तर 50.18 से अभी भी 0.12 सेमी अधिक है। यही वजह है कि सकरा और मुरौल के इलाकों में अभी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। उधर, कटौझा में बागमती नदी के जलस्तर में 20 सेमी की गिरावट हुई है। हालांकि यह अब भी खतरे के निशान से 1.07 मीटर ऊपर बह रही है। रविवार को इसका जलस्तर 54.80 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, बेनीबाद में बागमती नदी डेंजर लेबल 48.68 मीटर से 0.90 सेमी ऊपर है। यहां जलस्तर 5 सेमी की गिरावट के साथ 49.55 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.71 व अहिरवलिया में 58.60 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी खतरे के निशान 50.25 मीटर से 1.38 मीटर नीचे बह रही है। यहां का जलस्तर 48.60 मीटर, गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.33 मीटर ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 43.33 मीटर दर्ज किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.