Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में छंटने लगे बाढ़ के संकट, तमाम नदियों का जलस्तर लाल निशान से नीचे

Muzaffarpur Flood News मुजफ्फरपुर में नदियों के जलस्तर में लगातार जारी गिरावट के बाद अब बाढ़ के संकट छंटने लगे हैं। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 08:51 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में छंटने लगे बाढ़ के संकट, तमाम नदियों का जलस्तर लाल निशान से नीचे
मुजफ्फरपुर में छंटने लगे बाढ़ के संकट, तमाम नदियों का जलस्तर लाल निशान से नीचे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नदियों के जलस्तर में लगातार जारी गिरावट के बाद अब बाढ़ के संकट छंटने लगे हैं। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है। अब इसका जलस्तर खतरे के निशान से 4.05 मीटर नीचे आ गया है। उधर, सोमवार को बागमती समेत तमाम नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। बागमती नदी का कटौझा में 16 सेमी की वृद्धि के साथ जलस्तर 53.36 मीटर दर्ज किया गया। बेनीबाद में 5 सेमी की वृद्धि के साथ जलस्तर 48.50 मीटर दर्ज किया गया।

loksabha election banner

 सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर 25 सेमी की गिरावट के साथ 48.48 मीटर, अहिरवलिया में 0.12 सेमी की गिरावट के साथ 54.47 मीटर व मुरौल के दलौल घाट में 30 सेमी की गिरावट के साथ 45.70 मीटर पहुंच गया। रेवाघाट में गंडक नदी जलस्तर 0.15 सेमी की गिरावट के साथ 52.91 मीटर, गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर 1 सेमी की गिरावट के साथ  41.21 मीटर और कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.43 मीटर दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.