Muzaffarpur Independence Day 2020: शान से लहरा रहा तिरंगा, जश्न में डूबे पूरे जिलेवासी
Independence Day 2020 मुजफ्फरपुर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोध धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिकंदरपुर स्टेडियम में प्रमंडलीय आयुक्त ने झंडोत्तोलन किया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Independence Day 2020: पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह का आयोजन सिकंदरपुर स्टेडियम में किया गया। जहां प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान साथ मे डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी जयंत कांत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस वर्ष कोरोना के कारण समारोह को संक्षिप्त कर दिया गया था। किसी भी तरह का सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया गया। इसी तरह से स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानति नहीं किया गया। जिले में हर तरफ लोग जश्न में डूबे हैं। स्कूल, कॉलेजों से लेकर सरकारी कार्यालयों व घरों में लोगों ने तिरंगा लहराकर कोरोना को हराने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार, डीएम चंद्रशेखर सिंह व अन्य
शान से लहराया तिरंगा
74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने से बचाव के लिए लोगों को मास्क के प्रयोग व शारीरिक दूरी के पालन करने की अपील की। मौके पर आईजी गणेश कुमार, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी जयकांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।