Move to Jagran APP

जॉर्ज फर्नांडिस को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, चर्च में जला कैंडल

नगर निगम में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि समारोह। राजनीति एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित की गई शोक सभा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 07:30 AM (IST)
जॉर्ज फर्नांडिस को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, चर्च में जला कैंडल
जॉर्ज फर्नांडिस को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, चर्च में जला कैंडल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस को शहरवासियों ने श्रद्धांजलि दी। नगर निगम समेत विभिन्न राजनीति एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया। गोशाला रोड स्थित चर्च में उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाई गई।

loksabha election banner

 नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर सुरेश कुमार, उपमहापौर मारमर्दन शुक्ला, नगर आयुक्त संजय दुबे, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी समेत निगम पार्षदों एवं कर्मचारियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। जिला जदयू द्वारा गोशाला रोड स्थित चर्च में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कैंडल जलाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 कार्यक्रम में जिला जदयू अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, ठाकुर हरि किशोर सिंह, परशुराम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अम्बरीश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार निराला, श्रवण कुमार, जिला लोजपा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जदयू प्रवक्ता कुमारेश्वर, डॉ. धनंजय सिंह, जानकी श्रीवास्तव, महानगर जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू कुमार पांडेय आदि शामिल रहें।

 राजद द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद यादव, जिला प्रधान महासचिव कपिलदेव राम, जिला प्रवक्ता मो. फारुक आजम, अनिल महतो, अजय कुमार राम, नीलम देवी, जिला राजद अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, मो. जाहिद इकबाल, चंद्र भूषण साह, जिला बसपा के शोक सभा में जिलाध्यक्ष संतलाल राम, जिला महासचिव अहमद अली, अर्जुन कुमार, संजीत सहनी, आप और हम पार्टी के शोक सभा में अध्यक्ष जगरनाथ साह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कुंदन सिंह पटेल, अमरनाथ साह, जिला पटेल सेवा संघ के शोक सभा में संघ के निदेशक विनोद कुमार सिंह पटेल, नागेंद्र कुमार, रम बाबू पटेल, पूनम सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, मिशन मोदी अगेन पीएम द्वारा नवयुवक समिति ट्रस्ट में आयोजित शोक सभा में संगठन के प्रदेश महामंत्री आचार्य चंद्रकिशोर पराशर, रणवीर अभिमन्यु, डा. ब्रज भूषण मिश्रा, देवेंद्र कुमार, संगठन के प्रांत मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार, नागेंद्र नाथ ओझा, मेंटल ग्रुप के शोक सभा में विवेक चंद्रा, साक्षी कुमारी, वर्तीका तिवारी, पूजा कुमारी तथा अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित शोक सभा में संस्था के अध्यक्ष संतोष भाष्कर, रमेश पटेल, अमरेंद्र पटेल, सुजीत सिंह पटेल आदि शामिल हुए और समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. तारण राय, भाजपा नेता भगवान लाल महतो, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, पूर्व जिला पार्षद अंजना कुशवाहा, जदयू नेता अखिलेश सिंह, गणेश पटेल, आप के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, कांग्रेस नेता हरेराम मिश्रा, सुमन झा, जदयू नेता मेंहदी हसन, भाजपा नेता डॉ. भगवान लाल सहनी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.