समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को हमेशा से सचेष्ट रहा है कायस्थ समाज
प्रतिमा विसर्जन के साथ ही चित्रगुप्त पूजा संपन्न,बिरादरी भोज में जुटे चित्रांश। चित्रगुप्त एसोसिएशन में किया गया स्मारिका का विमोचन।
मुजफ्फरपुर (जेएनएन) । विधान पार्षद रणवीर नंदन ने कहा कि कायस्थ समाज आदिकाल से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सेवा करता आया है। इस समाज के महापुरुषों ने भी सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सांप्रदायिक भेदभाव खत्म किया। समाज के सभी लोग कैसे शिक्षित हों, इसके लिए लोग सचेष्ट हैं। वे शनिवार को छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर में एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिक स्मारिका का विमोचन सह बिरादरी भोज में शामिल हुए।
स्मारिका का विमोचन विधान पार्षद संग पूर्व कुलपति डॉ.रिपुसूदन श्रीवास्तव व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व शहर में प्रतिमा विसर्जन के साथ ही चित्रगुप्त पूजा संपन्न हुई। लोगों ने भरे दिल से भगवान चित्रगुप्त को विदाई दी। एसोसिएशन परिसर में हुए बिरादरी भोज में चित्रांश समाज के सभी लोग जुटे थे। इसमें सांसद अजय निषाद, विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व उपमेयर विवेक कुमार, प्रो.कुमार गणेश, वरीय अधिवक्ता शिवमोहन, समाजसेवी संजीव साहु, अरविंद कुमार मुकुल, एसोसिएशन महामंत्री डॉ.अजय नारायण सिन्हा, अधिवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश चंद्र सम्राट, सत्येंद्र कुमार पिंकू, धीरज कुमार अधिवक्ता, प्रो.अजय श्रीवास्तव, आलोक कुमार, चक्रधर सिन्हा, विवेक गौरव, रामनाथ प्रसाद सिंह, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, बीबी सिन्हा, सतीश कुमार कर्ण, संतोष रंजन, उदय नारायण सिन्हा, विश्वंभर प्रसाद सिन्हा, चिरंजीव कुमार अन्नू, हरेश्वर नाथ श्रीवास्तव, नरेश प्रसाद, सुधांशु रंजन, संजय सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, भूपेंद्र चौहान आदि शामिल हुए।