Move to Jagran APP

MuzaffarpurWeatherForecast: सुबह का मौसम रहा सुहावना, 21 फरवरी तक आसमान में छाए रह सकते हैं हल्के बादल

MuzaffarpurWeatherForecast डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 21 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:48 AM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: सुबह का मौसम रहा सुहावना, 21 फरवरी तक आसमान में छाए रह सकते हैं हल्के बादल
उत्तर बिहार के जिलों में सुबह का मौसम रहा सुहावना

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सुबह का मौसम सुहावना रहा। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। फिर धूप भी खिली। दिन में तापमान बढ़ने की भी संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 21 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।

loksabha election banner

बगहा : ठंड का असर अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। सुबह से ही धूप खिलने के कारण लोगों की दिनचर्या अब सामान्य होने लगी है।

मधुबनी : मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

दरभंगा : जिले में सुबह से ही धूप खिली है। हालांकि, बीच-बीच में बादल भी मंडरा रहे हैं। इस कारण शुक्रवार की सुबह थोड़ी ज्यादा सर्द लगी।

शिवहर में दिन में धूप, रात  रह रही सर्द

शिवहर के लोग मौसम की दोहरी मार झेल रहे है। दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। लेकिन रात सर्द रह रही है। सुबह-शाम कोहरे का भी असर दिख रहा है। इस बीच अब बादल  छाने से तापमान में हल्की गिरावट भी होने लगी है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की व मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मोतिहारी : ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। सुबह से ही धूप खिलने के कारण लोगों की ठंड से राहत मिलती दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.