Move to Jagran APP

Muzaffarpur News: सफाई के नाम पर निगम में चल रहा तेल का खेल, महापौर ने औचक निरीक्षण कर पकड़ी कई अनियमितता

Muzaffarpur Nagar Nigam News महापौर सुरेश कुमार ने बहलखाना का औचक निरीक्षण कर पकड़ी कई अनियमितता। गलत लॉगबुक भरकर तेल की खपत दिखाई जा रही है। बहलखान प्रभारी को कटघरे में किया खड़ा होगी अनियमितता की जांच ।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 11:47 AM (IST)
Muzaffarpur News: सफाई के नाम पर निगम में चल रहा तेल का खेल, महापौर ने औचक निरीक्षण कर पकड़ी कई अनियमितता
मुजफ्फरपुर। बहलखाना में फाइलों की जांच करते महापौर सुरेश कुमार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर निगम में शहर की सफाई के नाम पर तेल का खेल चल रहा है। वाहन बहलखाना में लगे रहते हैं, लेकिन र्इंधन की आपूर्ति की जा रही है। टै्रक्टर बिना काम तेल ले रहे हैं। वहीं कम्पैक्टर चले या नहीं चले लेकिन लॉकबुक पर उसे चलाया जा रहा है। निगम पर यह आरोप किसी जनता नहीं लगाया है बल्कि महापौर सुरेश कुमार ने स्वयं लगाया है। महापौर ने मंगलवार को बहलखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वहां कई अनियमितता पकड़ी। दस्तावेजों को देखने एवं कर्मचारियों की बातचीत से कई  गड़बड़ी सामने आई।

loksabha election banner

 निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि निगम में जो सफाई वाहन काम पर नहीं जाते उसे भी तेल की आपूर्ति की जा रही है। गलत लॉगबुक भरकर तेल की खपत दिखाई जा रही है। वहीं कम्पैक्टर काम करे या नहीं करे, लेकिन उसे शहर से लेकर रौतनिया तक लॉगबुक पर चलाया जा रहा है। महापौर ने रामलला शर्मा के बहलखाना प्रभारी बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रामलला शर्मा पर कई आरोप है। उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। बावजूद उनको बहलखाना का प्रभारी बनाया गया। कई बार कहने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।  उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में नगर आयुक्त से बात करेंगे और चल रहे तेल के खेल की जांच कराएंगे। 

उपनगर आयुक्त पर लगाया आरोप 

महापौर सुरेश कुमार ने मंगलवार को सिकंदरपुर जलापूर्ति पंप हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पंप रहते उनको पानी नहीं मिल रहा। लो वोल्टेज के कारण पंप को बंद करना पड़ता है। महापौर ने इस पर नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल बात की और समस्या का समाधान करने को कहा। महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षद इस बात की शिकायत पिछले दो माह से उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी से करते आ रहे हैं लेकिन उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करना जरूरी नहीं समझा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.