Move to Jagran APP

Bihar Lockdown : उत्तर बिहार में दिख रहा इसका स्पष्ट असर, सड़कों पर पसरा है सन्नाटा

Bihar Lockdown दवा समेत कुछ आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुली हैं। सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध होने के कारण हाइवे पर सन्नाटा दिख रहा है। लोग घरों में हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 12:00 PM (IST)
Bihar Lockdown : उत्तर बिहार में दिख रहा इसका स्पष्ट असर, सड़कों पर पसरा है सन्नाटा
Bihar Lockdown : उत्तर बिहार में दिख रहा इसका स्पष्ट असर, सड़कों पर पसरा है सन्नाटा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार के सभी जिलों में लाॅकडाउन का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। सड़कें सूनी हैं। बाजार बंद हैं। दवा समेत कुछ आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुली हैं। सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध होने के कारण हाइवे पर सन्नाटा दिख रहा है। लोग घरों में हैं। जरूरी होने पर ही बाहर जाना पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

दरभंगा में लॉकडाउन के कारण गुरुवार को सड़कों पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर गाड़ियों का परिचालन बंद है। सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की गाड़ियां विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही हैं। बेवजह सड़कों पर मंडराने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। दूध, फल, सब्जी, राशन आदि की दुकानों को छोड़ बाकी दुकानें बंद हैं। सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।

इसी तरह समस्तीपुर में पहले दिन शहर में सन्‍नाटा दिख रहा है। भाड़े के वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है। एक-दो बाइक की आवाजाही हो रही है। शहर में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी दुकान, प्रतिष्ठान बंद हैं। रेलवे स्टेशन, सरकारी, प्राइवेट बस स्टैंड वीरान हैं।

पूर्वी चंपारण में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। सीमावर्ती शहर रक्सौल में लॉकडाउन के कारण गुरुवार को सड़कों पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर गाड़ियों का परिचालन बंद है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की गाड़ियां विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। मोतिहारी और आसपास के शहरों में भी इसका असर दिख रहा है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.