Move to Jagran APP

Purvi Champaran: शादी के लिए बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन के दीदार से पहले ही मारी गोली

पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशीनगर से छौडादानो के मुरली गांव में पहुंची थी बरात। दुल्हन के दरवाजे पर जाने के लिए चल रही थी तैयारी गोली लगते ही मची अफरातफरी। दूल्हे का मोतिहारी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 08:45 PM (IST)
Purvi Champaran: शादी के लिए बरात लेकर पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन के दीदार से पहले ही मारी गोली
पूर्वी चंपारण के छौडादानो के मुरली गांव में पहुंची थी बरात।

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव में शादी के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ दूल्हा गाड़ी में ही चिल्लाने लगा। लोगों ने दूल्हे को मोतिहारी पहुंचाया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। डीएसपी सागर कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के कारणों का पचा नहीं चला था।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशीनगर निवासी विनोद कुशवाहा के पुत्र चंदन कुमार की शादी छौड़ादानो के मुरली गांव निवासी भैरवलाल कुशवाहा की पुत्री से पांच जून को तय थी। बरात गांव के बाहर पहुंच चुकी थी। बराती को दरवाजा पर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अपाची बाइक पर सवार दो युवक दूल्हे की गाड़ी के पास पहुंचे और फोटो लेने की बात करने लगे। इसी बीच गोली मारी और फरार हो गए। घटना के बाद शादी की तैयारी धरी रह गई।

संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव

पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थानाक्षेत्र के बेलवा प्लाई उड फैक्ट्री के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 के बगल में रविवार को झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। इधर युवक की पहचान उत्तरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड पांच निवासी ध्रुव दास के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। मामले में बताया गया कि सोनू कुमार शनिवार की संध्या साइकिल से घर से निकल था और रात में घर नही लौटा। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान है उसके नाक और मुंह से खून निकला था। स्थानीय लोगों की माने तो यहां कोई सड़क दुर्घटना की जानकारी नही है। अगर दुर्घटना होता तो घटना स्थल पर साइकिल भी मिलता। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया गया है। जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.