Lockdown effect : लॉकडाउन के बीच अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई लड़की, इसके बाद यह हुआ
Lockdown effect गायघाट थाना क्षेत्र का लड़का व दरभंगा की लड़की। लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग। लड़की का भाई कर रहा था विरोध।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लॉकडाउन में एक लड़की शादी करने के लिए अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। गुरुवार की सुबह लड़का उसे लेकर कर कोर्ट में पहुंच गया। दोनों ने नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथ पत्र के माध्यम से शादी रचा ली।
भाई कर रहा था विरोध
नोटरी के समक्ष शपथ पत्र बनवाने वाले अधिवक्ता कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि लड़का मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र व लड़की दरभंगा की रहने वाली है। दोनों बालिग और आपस में रिश्तेदार हैं। लड़की इंटर की छात्रा है और लड़का स्नातक का छात्र है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन लड़की का भाई इसका विरोध कर रहा था।
लड़की ने मोबाइल से कॉल कर लड़के को अपने घर बुलाया। लड़का बाइक से उसे अपने घर ले आया। वहां से ऑटो से जीरोमाइल तक आया। वहां से दोनों पैदल ही कचहरी तक आए। शपथ पत्र बनाने से पहले उन्होंने लड़की से किसी दबाव में आने की बात पूछा तो उसने इससे इन्कार किया। लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता राजी हैं, लेकिन भाई विरोध कर रहा है। उधर, शादी कराने कचहरी पहुंचे लड़के के चाचा ने बताया कि लड़की खुद ऑटो से उनके घर आ गई। उसने उनके भतीजा से शादी की इच्छा जताई। दोनों के राजी होने पर वे कचहरी आकर शादी करा दी।