Move to Jagran APP

सीताराम येचुरी ने कहा, BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, 2019 में हो जाएगा सफाया

महाभारत का मामा शकुनी तो भाजपा का मामा आरएसएस है, देश को नेता नहीं, बल्कि नीति चाहिए।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 10:06 PM (IST)
सीताराम येचुरी ने कहा, BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, 2019 में हो जाएगा सफाया
सीताराम येचुरी ने कहा, BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, 2019 में हो जाएगा सफाया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। गलत नीतियों के कारण आज देश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज भारत को बचाने के लिए भाजपा भगाओ अभियान चलाकर देश को बचाने की जरूरत है। भारत का भविष्य हिंदू व मुसलमान नहीं, बल्कि किसान मजदूर और नौजवान है। आज भाजपा की सरकार हिंदू-मुसलमान के नाम पर सांप्रदायिक एजेंडा को चलाकर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। उक्त बातें शनिवार को  समस्तीपुर जिले के दलसिहसराय में माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहीं। वे दलसिंहसराय के आरबी काॅलेज में आयोजित वामपंथी की भाजपा भगाओ संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 उन्होंने कहा कि देश पर आर्थिक हमले हो रहे हैं। यह सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण हो रहे हैं। भाजपा की सरकार नफरत और हिंसाबादी सरकार है, जो सरकार नही संविधान बनाने में जुटी है। सरकार संविधान को कुचल रही है। आज देश में बच्ची के साथ बलात्कार हो रही है और सरकार शहर के नाम बदलने में जुटी है। कहा कि पिछले नौ दिनों से संसद में काम नहीं हो रहा है, लेकिन मोदी सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है।  दूसरी ओर सीबीआई व आरबीआई सहित कई निष्पक्ष काम करने वाली संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। रुपये लूटे जा रहे हैं, जिसके कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है।

 आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बडे़ उद्योगपति 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हड़प चुके हैं। यह सब मोदी नाम के कारण हो रहा है। नरेंद्र मोदी देश को लूट रहे हैं तो ललित मोदी व नीरव मोदी जैसे लोग बैंक नहीं, देश के लोगों का पैसा लूट कर देश छोड़ कर भाग रहे हैं। देश के लोगों के उपर डबल लूट हो रही है। ये लूट मार की सरकार है। उन्होंनेे कहा कि चार साल की मोदी सरकार में बैंको के माध्यम से 59 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। भाजपा की सरकार राम के नाम पर वोट बटोरते हैं,  लेकिन राम को ही भूल जाते हैं।

 येचुरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में एक मौसम वैज्ञानिक है जो समय के साथ पाला बदलते हैं। सत्ता सुख के लिए पाला बदलते हैं। आज वह कह रहे हैं कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। मुझे राज्य सभा सीट चाहिए। कहा कि पहले सिर्फ एक नारा गूंजती थी- मोदी भगाओ देश बचाओ, लेकिन बिहार में अब एक नया नारा गूंज रहा है नीतीश को हटाना है, बिहार को बचाना है। इस दौरान पोलित ब्यूरो सदस्य अन्नान मोल्ला सहित तीन वाम दलों के नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.