राजस्व लगान व मालगुजारी में बढ़ोतरी से किसानों की हालत दयनीय
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में संपूर्ण बिहार के प्रत्येक प्रखंड में किसानों की समस्या व बिगड़ती विधि-व्यवस्था एवं 17 सूत्री मांगों को लेकर 27 अगस्त से 21 सितंबर तक धरना सत्याग्रह प्रारंभ किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में संपूर्ण बिहार के प्रत्येक प्रखंड में किसानों की समस्या व बिगड़ती विधि-व्यवस्था एवं 17 सूत्री मांगों को लेकर 27 अगस्त से 21 सितंबर तक धरना सत्याग्रह प्रारंभ किया जाएगा। वहीं 25 ¨सतबर को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह आंदोलन मांगें पूरी होने तक चलता रहेगा। उक्त बातें सपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भू राजस्व लगान व मालगुजारी में कई गुणा बढ़ोत्तरी से किसान की हालत दयनीय बन गई है। सरकार को किसान के हित के लिए संविधान में संशोधन करना चाहिए। बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड के चश्मदीद गवाह का मधुबनी बालिका गृह से लापता हो जाना एवं पटना के आसरा बालिका गृह के दो लड़कियों का रहस्मय मौत से कई प्रश्न खड़े हो गए है। बिहार सरकार के द्वारा प्रायोजित घटना लगती है। संलिप्त मंत्रियों को इस्तीफा देना नैतिक जिम्मेदारी बन गई है। इस घटना से बिहार का नाम पूरे देश में कलंकित और शर्मसार हुआ है। श्री यादव ने कहा कि सूबे में 110 बालिका गृह की जांच सीबीआई से न्यायालय की निगरानी में कराना चाहिए। जांच के दौरान सीबीआई के एसपी का तबादला से आम लोगों के मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है। समाजवादी पार्टी वामदलों के आह्वान पर 28 अगस्त को आयोजित मानव श्रृंखला में सक्रिय समर्थन और भागीदारी देने का निर्णय लिया गया है। सूबे की जनता अपराध से कराह रही है। मुख्य आरोपी खुले आम घूम रहे है। लेकिन प्रशासन बेबस की तरह देख रही है। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राम कुमार यादव, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी, सुनील मंडल, हाजी मो.इदरीश, औसाफ लड्डन, राजेश ¨सह, राम सुदिष्ठ यादव, आनंद मोहन, आजाद गुप्ता, लाल बहादूर ¨सह,जयचंद्र झा, सहित अन्य मौजूद थे।