Move to Jagran APP

समस्तीपुर के मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया के घर पर हमला, पिस्टल से लैस थे उपद्रवी

घर में सोए रहने के कारण बाल-बाल बचे मुखिया उपद्रवियों ने मुखिया के वृद्ध पिता को मारपीट कर जख्मी किया क्रिकेट के बल्ले हॉकी स्टिक एवं पिस्टल से लैस थे उपद्रवी पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 01:53 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 01:53 PM (IST)
समस्तीपुर के मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया के घर पर हमला, पिस्टल से लैस थे उपद्रवी
समस्‍तीपुर में बदमाशों के हमले में घायल मुख‍िया के प‍िता। जागरण

समस्तीपुर, जासं। ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार शर्मा के घर शनिवार की देर रात्रि उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर मुखिया के वृद्ध पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घर के अंदर सोये रहने के कारण मुखिया संतोष कुमार शर्मा बाल-बाल बच गए। लेकिन घर के बाहर में सोये वृद्ध पिता रामबाबू शर्मा को उपद्रवियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । मुखिया के घायल पिता के अनुसार उपद्रवियों की संख्या लगभग आधे दर्जन बतायी गई है। सभी उपद्रवी गमछे से मुंह को बांधकर चेहरे छुपाये हुए थे। उपद्रवी युवकों के हाथों में हॉकी स्टिक, क्रिकेट के बल्ले एवं कुछ के हाथ में पिस्टल भी थे। पहले उपद्रवियों के द्वारा मुखिया को बुलाने के लिए आवाज लगाई गई।

loksabha election banner

घर के अंदर सोये होने के कारण मुखिया द्वारा कोई प्रतिउत्तर नहीं दिया गया। तब उपद्रवियों की आवाज सुनकर बाहर में सोये हुए वृद्ध पिता ने उपद्रवी युवकों से बड़े ही प्रेम से आने का कारण पूछा। अचानक उपद्रवियों ने बूढ़े पिता को हाकी स्टिक एवं क्रिकेट के बल्ले से पीटना शुरू कर दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर से सभी लोग जग जाने के बाद बाहर निकले, वहीं चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी जुटे। लोगों के बाहर निकलने के बाद सभी उपद्रवी घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने पर, विभिन्न प्रकार की धमकी देते हुए भाग गए। रात में ही घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई। ताजपुर पुलिस के द्वारा रात से ही छानबीन शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को ताजपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण ताजपुर अस्पताल से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अनुसार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है। लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.