आज क्या है मुजफ्फरपुर के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान?
Temperature Today Muzaffarpur पछिया हवा के प्रभाव से अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रात के समय तापमान घटकर तीन से पांच डिग्री के बीच रह रहा है। अभी धूप और छांव का क्रम जारी रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर,जासं। लोगों को ठंड से मुक्ति का इंतजार है, मगर भौगोलिक स्थितियाें में कुछ न कुछ ऐसा बदलाव हो जा रहा है कि पारा बढ़ने की जगह और घटता ही चला रहा है। पछिया तो सितम ही ढा रही है। मुजफ्फरपुर और आसपास के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अभी शहर का तापमान चार डिग्री है। स्वाभाविक रूप से यह समय खुद को ठंड से बचाव करने का है। बच्चों व वरीयजनों पर विशेष रूप से ध्यान देने का है। सुबह और शाम तो विशेष रूप से अपने को बचाना है।
डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने दी। बताया कि अगले 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पछिया हवा चलने के कारण ठंड में वृद्धि हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। रात्रि एवं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छा सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का ओैसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.0 एवं 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 69 प्रतिशत, हवा की औसत गति 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पण 0.9 मिलीमीटर तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 1.7 घंटा प्रति दिन रिकार्ड किया गया। इसके अलावा पांच सेंटीमीटर की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 15.0 एवं दोपहर में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।