Move to Jagran APP

Surya Grahan 2021: जानें इसकी टाइमिंग, इस दौरान क्या करें, क्या नहीं

Solar eclipse 2021 यह 04 दिसंबर 2021 यानी आज ही सुबह 1059 बजे से दोपहर बाद 0307 बजे तक लगेगा। वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए यहां पर सूतक लागू नहीं होगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:30 AM (IST)
Surya Grahan 2021: जानें इसकी टाइमिंग, इस दौरान क्या करें, क्या नहीं
इस खगोलीय घटना का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। Solar eclipse 2021: वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर 2021 को है। यह अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई देगा। भारत के लोग इस खगोलीय घटना का गवाह बनने से चूक जाएंगे। भारतीय मानक समय के अनुसार यह सुबह 10:59 बजे से दोपहर बाद 03:07 बजे रहेगा। यह अपने यहां नहीं दिखेगा। इसलिए ग्रहण काल के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों को अपनाने की जरूरत नहीं है। मसलन, यहां सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। हालांकि कुछ विद्वानों का मत है कि इसका आंशिक प्रभाव पूरे विश्व पर देखने को मिलता है। इसलिए इस दौरान सावधानी ही बरतना चाहिए। इस बार ग्रहण के दौरान सूर्य वृश्चिक राशि में मौजूद रहेगा। इसलिए सबसे अधिक प्रभाव इस राशि के जातकों पर पड़ेगा।   

loksabha election banner

गर्भवती घर से बाहर निकलने से बचें

आचार्य चंदन तिवारी कहते हैं कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस दौरान बरती जानेवाली सावधानियां बाध्यकारी नहीं हैं, लेकिन कोई यदि इसे अपनाए तो बुरा भी नहीं है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो ग्रहण काल में किसी भी नुकीली चीज के प्रयोग से बचना चाहिए। इस दौरान खाने से भी बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं में तो यहां तक कहा गया है कि ग्रहण काल आरंभ होने से दो घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। गर्भवती को इस दौरान खास तौर पर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूतक काल के दौरान घर से बाहर निकलने पर इसका कुप्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। वैसे विज्ञान के अनुसार भी ग्रहण के समय सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए। रोशनी की तीव्रता के कारण आंख की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

आप इस तरह देख सकते 

यूं तो अपने यहां यह नहीं दिखेगा, लेकिन तकनीक के इस युग में नासा के लाइव प्रसारण से जुड़कर सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। नासा के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। इसलिए आज अपने सभी काम सुबह 10:59 बजे तक पूरा कर लीजिए और इस खगोलीय घटना का साक्षी बनिए। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। पूर्ण ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जिससे सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.