Move to Jagran APP

विश्व शांति के लिए किया सुंदरकांड पाठ

ब्रह्मापुरा की दाउदपुर कोठी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:00 AM (IST)
विश्व शांति के लिए किया सुंदरकांड पाठ
विश्व शांति के लिए किया सुंदरकांड पाठ

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मापुरा की दाउदपुर कोठी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। आचार्य पं. प्रभात मिश्र ने सर्वतोभद्र मंडल पर वैदिक मंत्रों द्वारा सभी देवी-देवताओं का षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। श्रीराम दरबार सहित बजरंग बली का पूजन कर घी में बने लड्डू का भोग लगाया गया। पूजन में पं. रविरंजन मिश्र, पं. दिनेश तिवारी, पं. जयकिशोर मिश्र व आचार्य उत्तम पांडेय ने भी सहयोग किया। यज्ञ के मुख्य यजमान अवधेश कुमार सिंह रहे। रोशन पानापुर से आए व्यास सन्नी सिंह व सहयोगी महंत राघवेंद्र दास के सानिध्य में 251 श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। उनका साथ सेंथेसाइजर पर उमेश चंचल, पैड पर संजीत सावन व ढोलक पर पवन साथ दे रहे थे। मौके पर व्यास सन्नी सिंह ने अपने भजनों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। अनुष्ठान के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसमें मेयर सुरेश कुमार, वार्ड पार्षद ई. राकेश कुमार पिंटू, कैलाश नाथ ठाकुर, प्रो. जिवनेश्वर प्रसाद सिंह, कन्हैया प्रसाद, कृष्णा चौधरी, अनिल कुमार सिंह, भोला सिंह, सुरेश प्रसाद, विकास कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, प्रो.ब्रजकिशोर मिश्र, मुकेश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, ई. राजीव रंजन, इंद्रमोहन झा आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

सालासर हनुमान मंदिर प्रबंधन को बनी कोर कमेटी

केएमजी चोखानी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सालासर हनुमान मंदिर अब नई कोर कमेटी द्वारा संचालित होगा। ट्रस्ट ने सात सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। यह हनुमान मंडल ट्रस्ट के मामलों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की अधिकृत होगी। इनमें मदन लाल चोखानी व सुरेश प्रसाद चोखानी (दोनों मुंबई), नवल किशोर सुरेका, निर्मल कुमार बोथरा, पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, फतेहचंद चौधरी व शंभू बंका (सभी मुजफ्फरपुर) शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.