Move to Jagran APP

बिहार विश्वविद्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने अधिकारियों को घेरा, जानिए कारण Muzaffarpur News

मांगों को पूरा करने के लिए गेस्ट हाउस के गेट को किया बंद। कर्मचारी बोले- हड़ताल समाप्त करने के मुद्दे पर बुधवार को फैसला।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 10:16 PM (IST)
बिहार विश्वविद्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने अधिकारियों को घेरा, जानिए कारण Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के कलमबंद हड़ताल के बाद विवि प्रशासन की नींद टूटी। मंगलवार को विवि के अधिकारी दो बार कर्मचारियों के साथ वार्ता के लिए पहुंचे। लेकिन, बात नहीं बनने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ता के लिए गए कुलसचिव, प्रॉक्टर, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज व एफओ को कुछ देर तक भीतर बैठाए रखा। साथ ही कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस का मुख्य द्वार बंद कर सबको भीतर ही रहने को कहा। इसके बाद दोबारा भी वार्ता हुई। कर्मचारियों की मांगों पर मौखिक आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद भी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं लिया।

loksabha election banner

बिहार राज्य विश्वविद्यालय- महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार दास ने बताया कि वार्ता में अधिकारियों का सकारात्मक पक्ष रहा है। लेकिन, जबतक लिखित आश्वासन नहीं मिलता तो बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अन्य संगठनों ने भी कहा है कि कल हड़ताल समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर कुलसचिव डॉ.रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की बात कही है। वे आज काम पर लौट जाएंगे।

यह है मामला : वेतन सत्यापन कोषांग से सभी कर्मचारियों का वेतन सत्यापन नहीं होने के कारण सरकार ने 25 फीसदी वेतन काट कर शिक्षा विभाग को भुगतान का निर्देश दिया था। इसी को लेकर पिछले चार दिनों से विवि कॢमयों का आंदोलन चल रहा है। शुरुआती दो दिन विविकर्मी सामूहिक अवकाश पर थे। इसके बाद कर्मचारियों ने कलमबंद आंदोलन शुरू किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.