Move to Jagran APP

Muzaffarpur flood News : डीएम का सख्त निर्देश, बाढ़ राहत कार्यों में कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

Muzaffarpur flood News वरीय अधिकारियों को समय-समय पर सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखने का दिया निर्देश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 10:11 PM (IST)
Muzaffarpur flood News : डीएम का सख्त निर्देश, बाढ़ राहत कार्यों में कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई
Muzaffarpur flood News : डीएम का सख्त निर्देश, बाढ़ राहत कार्यों में कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ को लेकर विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में किए जा रहे राहत कार्यों का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें। विभिन्न विभाग समन्वय बनाकर बाढ़ राहत कार्यों को अंजाम दें। वरीय अधिकारियों को समय-समय पर सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

नाव का परिचालन, पॉलीथिन, सूखे राशन पैकेट व जीआर राशि के वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों ने कई ङ्क्षबदुओं पर निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों व उसमें इलाज को आने वाले लोगों की संख्या, वितरित हैलोजन टेबलेट, ब्लीङ्क्षचग पाउडर का छिड़काव, पशु कैंप का संचालन, पशु चारा व फूड पैकेट््स के वितरण आदि के निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त उज्ज्वल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह व जिला स्तरीय अधिकारी थे। इसके अलावा वीसी के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे।

पीडि़तों के कोविड-19 जांच की हुई व्यवस्था

जिले में बाढ़ से 14 प्रखंडों की 246 पंचायतों में 2379 वार्डों के 3,64,659 परिवारों की 14 लाख 10 हजार 479 की आबादी बाढ़ की चपेट में है। 150 पंचायतें पूर्ण रूप से और 96 पंचायतें आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं। डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह ने यह जानकारी देते बताया कि सभी स्वास्थ्य कैंपों में कोविड-19 स्क्रीङ्क्षनग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही उक्त स्वास्थ्य कैंपों में कोविड टेस्ट हेतु एंटीजन व स्वैब टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 351 सामुदायिक संचालित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 16, मोटरबोट व 323 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। अबतक 59649 लोगों के बीच पालिथीन शीट और 43036 लोगों के बीच सूखा राशन पैकेट वितरित किया गया है। बाढ़ के पानी में डूबकर अबतक छह लोगों की मौत हुई है। 45 मेडिकल शिविर में 5633 व 22 मोबाइल मेडिकल टीम ने 2436 मरीजों का इलाज किया है। 10967 हैलोजन टेबलेट और 1107 किलो ब्लिङ्क्षचग पाउडर का छिड़काव किया गया है। 10230 पैकेट ओरआरएस पैकेट का वितरण किया गया है।

पशुओं के लिए 12 भ्रमणशील पशु चिकित्सा टीम काम कर रही है। कुल 51890 पशु बाढ़ से प्रभवित हुए है। इनमें 12 की मौत हुई है। जबकि 14080 पशुओं का अबतक इलाज किया गया है। वही सभी पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई है। पशुओं के लिए 402 ङ्क्षक्वटल पशुचारा का वितरण किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.