पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर गला रेत कर हत्या
मधुबनी गांव के सुकलहिया टोला में शुक्रवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक ग्रामीण की गला रेत हत्या कर दी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। थाना क्षेत्र के मधुबनी सुखलहिया टोला गांव में पुरानी दुश्मनी और भूमि विवाद में गणेश राम ( 45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस बाबत गणेश की पत्नी ने गुड्डी देवी ने पांच लोगों को नामजद किया है। बताया कि शुक्रवार रात पति दरवाजे पर थे। इसी दौरान बगल के हरेंद्र यादव खेत दिखाने के बहाने ले गए। जहां घात लगाए बैठे राजदेव राम, विनोद राम, सुबोध राम, प्रमोद राम ने चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दबी जुबान कहा कि गणेश का चचेरे भाई राजदेव से माइक्रो फाइनेंस में रुपये को लेकर विवाद था। बीती रात दोनों एक साथ घर के बगल में बैठ कर ताड़ी पी रहे थे। कहासुनी के बाद राजदेव ने चाकू से हमला कर दिया। बाद में गणेश की मौत हो गई। इसके अलावा नामजद विनोद राम और हरेंद्र यादव ने सड़क की जमीन में गणेश का घर होने के चलते अरेराज लोक शिकायत निवारण केंद्र में केस किया था। इसके चलते दोनों विवाद था। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि राजदेव राम व हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच की जा रही है।