बगहा रेलवे स्टेशन से एसएसबी जवान गायब, जांच में जुटी पुलिस West champaran News
इस बारे में मामले में बटालियन के अधिकारी ने पठखौली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जवान के गायब हो जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सजग होकर जांच कर रही।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। एसएसबी 65 वीं बटालियन का एक जवान बगहा रेलवे स्टेशन से रहस्यम परिस्थिति में गायब हो गया है। मामले में बटालियन के अधिकारी ने पठखौली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जवान के गायब हो जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सजग होकर जांच कर रही। राजस्थान निवासी जवान अनूप कुमार गत 13 मार्च को ड्यूटी पर वापस लौटा।
उसने बगहा रेलवे स्टेशन से मुख्यालय से संपर्क साधकर खुद के वापस लौटने की जानकारी दी। लेकिन, उसने योगदान नहीं दिया। इसके उपरांत जवान का मोबाइल भी स्वीच अॉफ हो गया। दो दिनों तक संपर्क साधने की कोशिश की गई। लेकिन, संपर्क नहीं हो सका। पठखौली ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि मामला गंभीर है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही।