Move to Jagran APP

West Champaran News: पुलिस डिपार्टमेंट में निर्भीक होकर काम करेंगी महिलाएं, SP ने महिला कर्मी की सुरक्षा को लेकर की पहल

पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। पुलिस कप्तान की पहल पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन। यह समिति कार्यस्थल पर महिला पुलिस कर्मियों के यौन उत्पीड़न से रक्षा करेगी।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 03:56 PM (IST)
West Champaran News: पुलिस डिपार्टमेंट में निर्भीक होकर काम करेंगी महिलाएं, SP ने महिला कर्मी की सुरक्षा को लेकर की पहल
पुलिस डिपार्टमेंट में निर्भीक होकर काम करेंगी महिलाएं

बेतिया (पश्‍च‍िम चंपारण) जागरण संवाददाता। पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा, यौन उत्पीड़न से बचाव, निदान और उनमें सुरक्षा के एहसास के लिए एसपी ने बड़ी पहल की है। जिले में आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है। यह समिति कार्यस्थल पर महिला पुलिस कर्मियों के यौन उत्पीड़न से रक्षा करेगी। कार्यस्थल पर यदि छेड़खानी या यौन उत्पीड़न की शिकार बनती है तो वे समिति तक अपनी बात पहुंचा सकती हैं।

loksabha election banner

 समिति महिला पुलिस कर्मियों की ना सिर्फ सुरक्षा देगी वरन दोषियों पर कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भी देंगी। उनकी सुरक्षा के लिए स्थाई निदान भी निकालेगी। एसपी ने बताया कि डिपार्टमेंट के महिलाओं के यौन उत्पीड़न से रक्षा और उसके निदान के लिए आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है। समिति गठन होने के बाद महिला पुलिस कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। उनकी शिकायतों का शीघ्र निपटारा हो पाएगा। दोषी दंडित भी होंगे। 

पांच पुलिस पदाधिकारियों के जिम्मे है समिति का काम

आंतरिक परिवार समिति का कामकाज जिले के पांच पुलिस पदाधिकारियों के जिम्मे है। समिति की अध्यक्षता मुख्यालय डीएसपी आलोक कुमार करेंगे। इनके अलावा पुलिस केंद्र के प्रभारी परिचारी प्रवर राजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक सुधा कुमारी व नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुन्नी कुमारी को समिति में रखा गया है।

कैसे काम करेगी समिति

पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाली लड़कियों या महिलाओं कि यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई परेशानी होगी तो वह समिति में शिकायत करेगी। समिति शिकायत के साक्ष्य का भी अवलोकन करेगी। इसकी जांच कर दोषियों को चिन्हित करेगी। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग भी किया जाएगा। यदि काउंसलिंग से काम नहीं बनेगी तो इसकी रिपोर्ट एसपी से की जायेगी। दोषी के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई होगी। इस दौरान पीड़ित महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा का प्रबंध समिति करेगी।

इस बारे में बेतिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा क‍ि कार्यस्थल पर पुलिस डिपार्टमेंट के महिलाओं के यौन उत्पीड़न से रक्षा और उसके निदान के लिए आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है। इससे महिला पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिलेगी। महिला पुलिसकर्मी निर्भीक होकर अपना काम कर सकेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.