Move to Jagran APP

नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में प्रवेश करने पर दक्षिण अफ्रीका का नागरिक गिरफ्तार Madhubani News

कोलकाता जाने के लिए जयनगर स्टेशन पर पकडऩे आया था ट्रेन। आइबी इंटेलीजेंस व एसएसबी ने पूछताछ नेपाल के रास्ते यहां आया।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 08:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 08:31 PM (IST)
नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में प्रवेश करने पर दक्षिण अफ्रीका का नागरिक गिरफ्तार Madhubani News
नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में प्रवेश करने पर दक्षिण अफ्रीका का नागरिक गिरफ्तार Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों विदेशी नागरिकों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को भी स्टेशन पर जीआरपी ने दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया। जांच व पूछताछ में पता चला कि उसके पास भारत का वीजा नहीं था। इसके बाद महकमे में सनसनी मच गई। उससे आइबी, इंटेलीजेंस व एसएसबी के पदाधिकारियों ने पूछताछ की। उसका नाम थॉमस इव जैकब है। जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को बुधवार को समस्तीपुर भेज दिया जाएगा।

loksabha election banner

 बताया जाता है कि जीआरपी के जवानों ने जयनगर रेलवे स्टेशन से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। वह एक माह से नेपाल में रह रहा था। थॉमस ने बताया कि वह नेपाल में एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में आया था। कोलकाता में मैनेजर से मिलने के लिए वहां जा रहा था। इसके लिए वह यहां गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन पकडऩे वाला था।

 इस बीच जीआरपी के जवानों की नजर उसपर पड़ गई। उसके पास दक्षिण अफ्रीका का पासपोर्ट मिला। मगर, वह भारत का वीजा नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एजेंसियों की पूछताछ में क्या बात सामने आई उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी उम्र करीब 27 से 28 वर्ष है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.