Move to Jagran APP

The Ramayan : किसी को रितिक तो किसी को विकी कौशल में नजर आए राजा राम, प्रियंका चोपड़ा-अनुष्का में दिखीं देवी सीता और आपको...

The Ramayan कोई रितिक रोशन में भगवान राम की छवि देख रहे तो कोई प्रभाष बाबू में। इसी तरह से लक्ष्मण के लिए लोग टाइगर श्रॉप को पसंद कर रहे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 02:57 PM (IST)
The Ramayan : किसी को रितिक तो किसी को विकी कौशल में नजर आए राजा राम, प्रियंका चोपड़ा-अनुष्का में दिखीं देवी सीता और आपको...
The Ramayan : किसी को रितिक तो किसी को विकी कौशल में नजर आए राजा राम, प्रियंका चोपड़ा-अनुष्का में दिखीं देवी सीता और आपको...

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रामायण की श्रेष्ठता एक बार फिर साबित हुई। इस धारावाहिक ने जिस स्तर की लोकप्रियता हासिल की, वह अकल्पनीय है। यूं तो इसे कई बार बनाया गया लेकिन, रामानंद सागर कृत रामायण के पुनर्प्रसारण के बाद यदि रामायण के लिए वर्तमान पीढ़ी के कलाकारों को चुना जाए तो भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की भूमिका में कौन-कौन कलाकार सबसे उपयुक्त होंगे।

loksabha election banner

 यही सवाल आज हमने अपने पाठकों से पूछा था। उनके रोचक जवाब आ गए हैं। कोई रितिक रोशन में भगवान राम की छवि देख रहे तो कोई प्रभाष बाबू में। इसी तरह से लक्ष्मण के लिए लोग टाइगर श्रॉप को पसंद कर रहे। माता सीता के रोल के लिए किसी ने माधुरी दीक्षित को चुना तो किसी ने दीपिका पादुकोण को। हां, किसी साथी को प्रियंका चोपड़ा में भी माता सीता की छवि नजर आ गई।

छात्र नेता सौरभ कुमार पाण्डेय रितिक रोशन में भगवान राम की छवि देखते हैं। उन्हें लक्ष्मण के लिए टाइगर श्रॉफ और माता सीता की भूमिका के प्रियंका चोपड़ा उपयुक्त लगती हैं। 

 औराई के धनश्यामपुर बसही निवासी विकास कुमार ने राम के किरदार के लिए प्रभाष, लक्ष्मण के लिए महेश बाबू और माता सीता के लिए तमन्ना भाटिया को उपयुक्त माना है। 

अारिजपुर कांटी के अनिकेत कुमार कहते हैं कि मैं भगवान राम के लिए अक्षय कुमार को कास्ट करना चाहूंगा। माता सीता के रूप में मेरी पसंद माधुरी दीक्षित होंगी। क्योंकि माता सीता के रोल के लिए जो सादगी की जरूरत होगी वो उसे बेहतर ढंग से निभा सकती हैं।

लक्ष्मण के रोल में मैं टाइगर श्रॉफ को देखना चाहूंगा। जो एनर्जी की जरूरत लक्ष्मण जी के रोल के लिए चाहिए वो टाइगर में नजर आता है। 

देवरिया सोहांसी के प्रेम शंकर की पसंद थोड़ी अलग है। उन्होंने राम के रोल के लिए विकी कौशल को पसंद किया है। लक्ष्मण के लिए रनवीर सिंह और सीता के लिए अनुष्का शर्मा उनकी पसंद हैं। 

सिकंदरपुर निवासी अभिषेक पराशर आर माधवन में अपना राम देख रहे हैं। शर्मन जोशी में लक्ष्मण और तमन्ना भाटिया में सीता। 

इन सबसे अलग सोच सेंगुई इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक ठाकुर की है। वे कहते हैं कि रामायण को फिर से बनाने की कई लोगों  ने कोशिश की, बनाई भी। लेकिन, जो काम रामानंद सागर ने कर दिया उसे दोहरा पाना मुश्किल है। वे राम, लक्ष्मण, भरत और माता सीता के किरदार को अल्टीमेट मानते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.