शोषितों के हक के लिए आवाज बुलंद करते थे समाजवादी नेता, पुण्यतिथि पर किए गए याद
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन। कई जगहों पर सभा आयोजित कर किया गया याद। वक्ताओं ने की उनके कार्याे की सराहना।
समस्तीपुर, जेएनएन। शहर के खरीदाबाद में पूर्व मुखिया व समाजवादी नेता अखिलेश राय तथा रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रो. राजेंद्र भगत ने की। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. राय को शोषित-पीडि़तो व गरीबों का आवाज बताया। उन्होंने कहा कि वे इनलोगों के हक के लिए आवाज बुलंद करते थे। वक्ताओं ने पूर्व मुखिया के कार्याे की सराहना की। संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय, राकेश तथा विषय प्रवेश राजद नेता जितेंद्र सिंह चंदेल ने किया।
कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, प्रो. शील कुमार राय, राजद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम, रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, नगर परिषद् के सभापति तारकेश्वर गुप्ता, फैजुर रहमान फैज, मुनेश्वर सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, उमेश राय आदि ने संबोधित किया।
वहीं, विभूतिपुर में बेलसंडी डीह स्थित समाजवादी नेता स्व. कपिलदेव सिंह के आवास के निकट एक श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। मौके पर उपेंद्र कुशवाहा, राणा गंगेश्वर सिंह, रामबालक सिंह, चंद्रबली ठाकुर, सत्यनारायण सिंह, संजीव ठाकुर, मनोज कुमार, श्याम किशोर कुशवाहा, रामाधार चैधरी, रामबहादुर सिंह, उपेन्द्र महतो, जनार्दन प्रसाद आजाद, श्यामसुन्दर पोद्दार, कृष्णा देवी आदि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण सिंह ने की। चांद सुरारी स्थित कर्पूरी विचार मंच कार्यालय पर भी पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर रामबाबू राय, रामबालक राय, अरविन्द कुशवाहा, विन्देशर राय, हरेराम दास, ऋषिकेश मिश्र, अशोक साह, देवेन्द्र यादव, लालबहादुर राय, रामनंदन राय, श्याम बिहारी राय, रविन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।