Bihar Assembly Elections 2020 : चुनाव में सजग प्रहरी की भूमिका में रहेंगे समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ता
Bihar Assembly Elections 2020 जदयू समाज सुधार सेननी के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति के साथ समाज सुधार की चिंता।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक राजनीतिक ही नहीं समाज सुधारक भी हैं। बिहार के विकास के साथ समाज सुधार की भी चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि समाजिक कुरीतियों को खत्म किए बिना समाज का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। बाल विवाह, शराब बंदी, बेटियों के लिए साइकिल योजना समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
आगामी कार्यक्रम पर चर्चा
मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान को सफल बनाने के लिए जदयू समाज सुधार सेनानी से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को कलमबाग चौक के पास समाजसेवी सुनील सिंह के आवास पर सेनीनी के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र नीरज ने युवाओं की बैठक की तथा आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष नीरज ने कहा कि चुनाव में समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ता एक सजग प्रहरी की भूमिका में रहेंगे। हर वर्ग के लोग बूथ तक पहुंचकर मतदान करें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव को लेकर समाज में कटुता फैलाने, चुनाव को प्रभावित करने की हर साजिश को कार्यकर्ता नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति व चुनाव आते-जाते रहेंगे। लेकिन समाज में जो बुराई है उसको खत्म होना चाहिए। इसके लिए सेनानी के कार्यकर्ता लगातार अभियान, जनजागरण चला रहे है। इस मौके पर जदयू के वरीय नेता अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, प्रदेश महासचिव केशव झा आदि उपस्थित थे।