सीतामढ़ी में अब तक 7.34 लाख असंगठित कामगारों का ई पोर्टल पर निबंधन
Sitamarhi news विभाग ने दिया 11 लाख से अधिक निबंधन का लक्ष्य फरवरी तक होगा निबंधन 16 से 60 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित कामगारों का होगा निबंधन श्रम अधीक्षक ने कहा कि ई श्रम कार्डधारी को अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोडऩे की योजना है।
सीतामढ़ी, जासं। ई श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों की निबंधन की संख्या बढ़ाने को लेकर श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सीएससीके जिला प्रबंधक तथा विभिन्न श्रमिक व कामगार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में श्रम अधीक्षक ने कहा कि 16 से 60 वर्ष आयु वर्ग के सभी असंगठित कामगारों का निबंधन फरवरी माह तक ई श्रम पोर्टल पर कराया जाना है। ई श्रम पोर्टल पर निबंधन सीएससीके के माध्यम से ही कराया जएगा।
18 जनवरी तक जिले में 7 लाख 34 हजर 318 असंगठित कामगारों का निबंधन ई श्रम पोर्टल पर कराया जा चुका है। जबकि 11 लाख से अधिक निबंधन का लक्ष्य विभाग की ओर से जिले को दिया गया है। क्योंकि सीतामढ़ी जिला बिहार का अधिक जनसंख्या वाला जिला है। श्रम अधीक्षक ने कहा कि ई श्रम कार्डधारी को अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोडऩे की योजना है। उन्होंने जिले के सभी नव निर्वाचित पंचयत के जन प्रतिनिधियों से ई श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों की निबंधन की संख्या बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। वही, सभी निबंधित निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं अन्य कामगारों को ई श्रम पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप से या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर निबंधन कराने का आग्रह किया।
बिहार भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जिन निर्माण श्रमिक का निबंधन 31 फरवरी 2020 तक हो चुका है अथवा जिन्हें श्रमिक कार्ड प्राप्त है वे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान कार्ड अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बनवा सकते हैं। इससे वे प्रति वर्ष पांच लाख तक इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पुपरी शैलेंद्र कुमार सिंह, मेजरगंज प्रदीप कुमार, बेलसंड के सुरेश कुमार, सोनबरसा के आदित्य कुमार चौधरी, सोनबरसा सीएससी के जिला प्रबंधक दीपक कुमार, कार्यालय कर्मी चंदन कुमार, अनिल कुमार चौधरी, संतोष कुमार, राजकुमार राम व विभिन्न प्रखंडों के मजदूर यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।