स्मैकियाें ने महिला के साथ किया गलत काम करने का प्रयास, इस तरह बचाई अपनी इज्जत
नशे की हालत में स्मैकिया ने किया गलत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपित वहां से भागे। महिला ने प्रमोद महतो व कुंदन कुमार सहित अन्य को आरोपित बनाया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला के साथ रास्ते में नशे की हालत में स्मैकियाें ने गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपित वहां से भागे। महिला ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रमोद महतो व कुंदन कुमार सहित अन्य को आरोपित बनाया है।
महिला ने आरोप लगाया कि वह भगवानपुर चौक से सामान की खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रमोद महतो स्मैक पी रहा था। उसने गलत काम करने की नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसका विरोध किया तो आरोपित ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस बीच कुंदन और सरिता देवी भी मौके पर पहुंच गई। कुंदन ने चाकू से गला रेतने की धमकी दी। पीडि़ता के गले से सोने का मंगलसूत्र, आठ हजार रुपये छीन लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।