एसकेएमसीएच का टीम ने किया ऑनलाइन निरीक्षण
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने एसकेएमसीएच का ऑनलाइन निरीक्षण किया। मालूम हो कि यहां 110 सीटें बढ़ रही हैं। इसको लेकर ही यह निरीक्षण हुआ है। एसकेएमसी के प्राचार्य डॉ.विकास कुमार ने बताया कि चिकित्सक चिकित्सा सेवा व पढ़ाई के लिए क्या-क्या सुविधाएं यहां पर उपलब्ध हैं।
मुजफ्फरपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने एसकेएमसीएच का ऑनलाइन निरीक्षण किया। मालूम हो कि यहां 110 सीटें बढ़ रही हैं। इसको लेकर ही यह निरीक्षण हुआ है। एसकेएमसी के प्राचार्य डॉ.विकास कुमार ने बताया कि चिकित्सक, चिकित्सा सेवा व पढ़ाई के लिए क्या-क्या सुविधाएं यहां पर उपलब्ध हैं। इस संबंध में टीम के सदस्यों से बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से सदस्यों द्वार मांगी गईं सभी जानकारियां दी गई हैं।
एंबुलेंस कर्मियों का एक गुट रहा हड़ताल पर : एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। एक गुट जहां मो.मुसलिम के नेतृत्व में हड़ताल से अलग होकर सेवा दे रहा है। वहीं दूसरा गुट इंटक के बैनर तले जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार के साथ हड़ताल पर है। हड़ताल में शामिल एंबुलेंस कर्मियों ने सदर अस्पताल में धरने पर बैठकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इंटक अध्यक्ष ने बताया कि 102 एंबुलेंस के कर्मचारी वेतन व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल में छह प्रखंड, सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच के ही एंबुलेंस कर्मी शामिल हैं। वहीं बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेता मुसलिम ने दावा किया कि सदर अस्पताल के साथ गायघाट, मुरौल, सकरा, मीनापुर, औराई, बंदरा, कुढ़नी, कटरा, मुशहरी, सरैया के एंबुलेंस कर्मी अपनी सेवा अस्पताल में दे रहे हैं। वहां पर एंबुलेंस कर्मी किसी भी तरह की हड़ताल में शामिल नहीं हैं। वहां सुचारु रूप से सभी सेवाएं दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में हड़ताल करने वालों पर सख्ती की जाएगी।