Move to Jagran APP

Bihar flood : दरभंगा में बाढ़ पीडि़तों के सामने भुखमरी की स्थिति, चूका रहा धैर्य, राहत सामग्रियों के लिए जगह-जगह मारामारी

Bihar flood कई जगह बाढ़ पीडि़तों को एक ही दिन पहुंचाई गई राहत सामग्री। टूटे हुए जमींदारी बांधों की मरम्मत नहीं होने से लोगों की बढ़ रही परेशानी

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 02:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 02:39 PM (IST)
Bihar flood : दरभंगा में बाढ़ पीडि़तों के सामने भुखमरी की स्थिति, चूका रहा धैर्य, राहत सामग्रियों के लिए जगह-जगह मारामारी
Bihar flood : दरभंगा में बाढ़ पीडि़तों के सामने भुखमरी की स्थिति, चूका रहा धैर्य, राहत सामग्रियों के लिए जगह-जगह मारामारी

दरभंगा, जेएनएन। जिले में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ पीडि़तों को राहत के नाम पर केवल एक राहत सामग्री देकर खानापूर्ति की गई है। इसको लेकर बाढ़ पीडि़तों में काफी आक्रोश है। राहत सामग्री नहीं मिलने के कारण जगह-जगह बाढ़ पीडि़त सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले में बाढ़ का कहर इस तरह जारी है कि कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। केवटी, हनुमाननगर व तारडीह प्रखंड बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

loksabha election banner

बाढ़ पीडि़तों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रशासन की तरफ से राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ पीडि़तों की परेशानी दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। टूटे हुए जमींदारी बांधों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश है। यहीं कारण है कि जिले के कई बाढ़ पीडि़त ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ पीडि़तों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश पदाधिकारी को दिया।

हायाघाट : करेह व बागमती नदी के जलस्तर में सोमवार को वृद्धि जारी रहा। वहीं संभावित बाढ़ के खतरे और करेह नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकस है। वहीं मंगलवार को सिरनियां-सिरसियां बायां तटबंध के दीघरा, नवटोल, दोखरा, खर्रा, बलुआही, मनोरथा, साधोपुर, बरछिया आदि जगहों पर पानी के रिसाव को रोकने के लिए विभाग के कनीय अभियंता ने पहुंचकर रिसाव हो रहे स्थल पर बालू, गिट्टी व बोरियों से भरा मिट्टी से दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, इतना होने के बावजूद कुछ जगहों पर रिसाव जारी ही था।

तारडीह : कमला नदी झंझारपुर रेलवे पुल के पास खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। देवना तटबंध के बीच में खेतों की जुताई कर रहे किसान महेंद्र यादव का ट्रैक्टर पानी की तेज धार में फंस कर पूरी तरह डूब गया। किसी तरह चालक तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

बहेड़ी : हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के सिरनियां-सिरसियां बांध से हथौड़ी स्लुइस गेट के पास नदी से पानी रिसाव हो रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी को दी। जानकारी मिलने के बाद विधायक ने हथौड़ी बांध से स्लुइस गेट तक बाइक से निरीक्षण किया। स्लुइस गेट से पानी का तेज रिसाव हो रहा था। जिसे विभाग को जानकारी देकर मरम्मत करने को कहा। विभाग ने पहुंचकर आनन-फानन में काम शुरू कर बांध मरम्मत में लग गया। विधायक ने कहा कि अगर इसी स्थल पर बांध टूटती है, तो जान-माल का नुकसान होता है, तो विभाग और संवेदक इसका जिम्मेदार होंगे।

बेनीपुर : बेनीपुर में बाढ़ की हालत दयनीय हो गई है। पुरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। कटवासा-बेनीपुर मुख्य पथ पर दो फीट व जरिसो-डखराम पथ पर डेढ़ फीट बाढ़ के पानी तेज रफ्तार से बहने के कारण बेनीपुर से कटबासा गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया है। वहीं दूसरी ओर बहेड़ा-बलनी पथ पर पानी की तेज दबाव के कारण कभी भी यह पथ डूब जाएगी। वहीं कल्याणपुर मोड से लेकर फोतलाहा तक जरिसो गांव से लेकर महदैय गांव तक का मुख्य पथ पूरी तरह बाढ़ के पानी से डूब जाने के कारण आधा दर्जन गांव का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है।

नदियों के जलस्तर में कमी के बावजूद केवटी में बाढ़ की स्थिति यथावत

बागमती, धौंस, कमला मरने, सगुना व जीवछ नदियों के जलस्तर में कमी के बावजूद प्रखंड में बाढ़ की स्थिति यथावत है। सभी 26 पंचायतों के कई गांवों के हजारों आंगन व घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। क्षेत्र के कई जगहों की सड़कों पर पानी का बहाव होने से आवागमन अवरुद्ध है। सैकड़ों लोग विस्थापित होकर ऊंची जगहों व सड़कों के किनारे शरण लिए हुए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.