Move to Jagran APP

सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: ज‍िले में रोचक पर‍िणाम, कई द‍िग्‍गजों को म‍िली हार, जान‍िए कौन कहां से व‍िजेता

Sitamarhi Mukhiya Chunav 2021 Results आखिरी चरण में रुन्नीसैदपुर में 32 में से 24 मुखिया हारेसीट बचानेवालों में छह महिलाएं तो पुरुष सिर्फ दो पुराने मुखियों को दूसरे-तीसरे नंबर पर स्थानजिला परिषद की चार सीटों में तीन पर महिलाओं का कब्जा दो दोबारा जीतीं

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 08:35 PM (IST)
सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: ज‍िले में रोचक पर‍िणाम, कई द‍िग्‍गजों को म‍िली हार, जान‍िए कौन कहां से व‍िजेता
सीतामढ़ी ज‍िले मतगणना के दौरान जुटी भीड़। जागरण

सीतामढ़ी (रुन्नीसैदपुर),जासं। गांव की सरकार के लिए इस बार बदलाव की ऐसी बयार चली कि शुरू से आखिर तक के सभी चरणों में अधिकतर निवर्तमान प्रत्याशी सूखे पत्ते की तरह उड़ते चले गए। आधी आबादी ने मतदान के साथ रिजल्ट में भी जबरदस्त बाजी मारी है। रुन्नीसैदपुर प्रखंड की 33 पंचायतों में से 32 का रिजल्ट हुआ जिनमें आठ मुखिया ही दोबारा जीतकर लौटे शेष 24 की करारी हार हुई है। गंगवारा बुजुर्ग पंचायत में बूथ नंबर-13 पर मुखिया पद के लिए पुनर्मतदान होगा।

prime article banner

ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते यह नौबत आई है। जिन आठ पंचायतों में मुखिया दोबारा जीतकर आए हैं उनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार पुरुष की बात करें तो सिर्फ दो लोगों को ही जनता ने दोबारा मौका दिया है। दोबारा जीतने वालों में कौडिय़ा लालपुर से अवधेश साह, बगाही रामनगर से रेणु देवी, मोरसंड से कामिनी ङ्क्षसह, रुन्नीसैदपुर उत्तरी से सगेयान देवी, बरहेता से प्रमिला देवी, मङ्क्षहदवारा से पूनम देवी, ओलीपुर से प्रमोद आनंद व गौसनगर से आशा देवी शामिल हैं। बहरहाल, असंतोष व वादाखिलाफी से आजिज मतदाताओं ने वोट की चोट से सबक सिखाया है। धनबल व जातिगत समीकरणों को भी आईना दिखाया है। राजनीतिक चेतना का विकास कह सकते हैं। जो जनप्रतिनिधि अपने पांच साल के कार्यकाल में मतदाताओं की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाए उनको चुन-चुनकर नकारा है। बदलाव की इस बयार में कई लोगों के लिए राजनीति में करियर बनाने की होड़ रही। उनको इसका लाभ भी मिला।

रुन्नीसैदपुर प्रखंड में मुखिया पद पर कौन कहां से जीते-हारे

पंचायत जीते मिले वोट प्रतिद्वंदी मिले वोट

अथरी आलोक कुमार 1855 रेणु देवी 1693

कौडिय़ा लालपुर अवधेश साह 1756 सिकंद्र राउत 1373

टिकौली निलम देवी 2525 मिथलेश देवी 1576

थुम्मा रीना देवी 2198 ङ्क्षपकी देवी 1283

बगाही रामनगर रेणु देवी 2094 नवनीत कुमार 1581

बघाड़ी रानी देवी 2104 शकुंतला देवी 881

बेलाही नीलकंठ संजू देवी 1815 प्रिया कुमारी 863

महिसार रामलखन राय 706 प्रदीप कुमार सिन्हा 698

मोरसंड कामनी ङ्क्षसह 2014 मालती देवी 1435

रैन विशुनी किरण देवी 1546 राकेश कुमार 880

रुन्नीसैदपुर मध्य मोहम्मद रजी हैदर खान 1827 विजय कुमार पासवान 1150

रुन्नीसैदपुर उत्तरी सगेयान देवी 1343 रोशन बेगम 909

रुन्नीसैदपुर दक्षिणी निशा कुमारी 891 रामप्रेमी देवी 560

वहिलवारा उर्फ गाढ़ा रीता सिन्हा 1435 रीता देवी 1215

धनुषी दिलीप कु. पासवान 1609 मनोज कुमार 1538

प्रेमनगर धर्मेन्द्र कमती 1741 अशोक साह 1735

मानिक चौक पश्चिमी एकनाथ झा 1442 रामकृष्ण झा 779

मानिक चौक उत्तरी अनुराधा कुमारी 2275 डौली कुमारी 1533

मानिक चौक दक्षिण राम नारायण साह 1471 सुबोध कापर 1138

मधौली शानी अनिता देवी 1599 गीता देवी 1060

मङ्क्षहदवारा पूनम देवी 1477 अनिता कुमारी एक 1299

ओलीपुर सरहचिया प्रमोद आनन्द 934 सतीश चंद्र शरण 884

खड़का कृष्णा देवी 1698 शीला देवी 1456

गुरुदह उर्फ गौसनगर आशा देवी 1689 गीता देवी 1147

गिधा फुलवरिया देवरंजन राम 989 मो. अमीमूल हक 901

तिलकताजपुर पंकज कुमार 1169 कमलेश कुमार 982

देवना बुजुर्ग माधुरी देवी 1343 राम शीकील देवी 878

बरहेता प्रमिला देवी 1269 ङ्क्षपकी कुमारी 895

बलुआ नवीन कुमार 2437 गुडिय़ा कुमारी 1268

बुलंदपुर रविशंकर यादव 1097 अंकज कुमार 862

महेशा फरकपुर रीमा देवी 1944 वीणा देवी 1906

सिरखिरिया मुकेश बैठा 901 सीता देवी 892

गंगवारा बुजुर्ग पंचायत में मुखिया पद के लिए बूथ संख्या-213 पर पुनर्मतदान 

प्रखंड की गंगवारा बुजुर्ग पंचायत सिर्फ मुखिया पद के लिए रिजल्ट तकनीकी कारणों से मंगलवार को रूक गया। अब बुधवार को यहां मतदान केंद्र संख्या-213 के लिए पुनर्मतदान होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या-213 पर 12 दिसंबर को हुए मतदान को रद्द करते हुए फिर से मतदान कराए जाने का आदेश दिया है गया है। ईवीएम में आई तकनीकी खराबी से टाइङ्क्षमग में 12 घंटे का अंतर आने पर निकटतम प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुनर्मतदान का आदेश जारी किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK