Move to Jagran APP

सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मेजरगंज में मौजूदा सभी मुखिया हारे, जान‍िए मेजरगंज व बेलसंड कौन कहां से व‍िजेता

Sitamarhi Panchayat Chunav Result दोनों प्रखंडों में जिला परिषद के दोनों पदों पर भी नए चेहरे मेजरगंज में सिर्फ एक पंस को दोबारा मौका बेलसंड में 1058 तो मेजरगंज में 1006 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर आजमा रहे थे अपनी किस्मत।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 09:48 PM (IST)
सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मेजरगंज में मौजूदा सभी मुखिया हारे, जान‍िए मेजरगंज व बेलसंड कौन कहां से व‍िजेता
सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर स्थित मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता आदि जाते हुए। जागरण

सीतामढ़ी (मेजरगंज/बेलसंड), जासं।  पंचायत चुनाव का छठा चक्र चल रहा है और अमूमन सभी चक्र में अधिकतर निवर्तमान प्रत्याशी औंधे मुंह गिरते दिख रहे हैं। मेजरगंज व बेलसंड प्रखंड में भी ऐसा ही देखने को मिला। बदलाव की बयार में मेजरगंज की सभी आठ पंचायतों में कोई भी निवर्तमान मुखिया अपनी सीट नहीं बचा पाया। वहीं बेलसंड में नौ में से छह को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से तीन ने अपनी सीट बचा ली है। वहीं हाल पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों पर भी देखने को मिला है। बेलसंड में पंचायत समिति सदस्य के सभी पदों पर नए चेहरे जीतकर आए हैं तो मेजरगंज में सिर्फ क्षेत्र सं. नौ से अंजू देवी दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब हो पाई हैं। जिला परिषद के लिए मेजरगंज क्षेत्र संख्या चार से बबिता देवी तो बेलसंड क्षेत्र संख्या आठ से जानकी कुमारी निर्वाचित हुई हैं। ये दोनों भी पहली बार जीती हैं। गौरतलब है कि बेलसंड में 1058 तो मेजरगंज में 1006 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बेलसंड में 58 प्रतिशत, मेजरगंज में 63 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। वही बेलसंड में 54 प्रतिशत पुरुष तो महिला 62 प्रतिशत जबकि, मेजरगंज में 55 प्रतिशत पुरुष तो 71 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मेजरगंज में मुखिया के आठ पद के लिए 75 तो जिला परिषद के एक पद पर आठ प्रत्याशी थे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: साली को बिल्कुल पसंद नहीं आई जीजा की यह हरकत, दरभंगा की युवती पहुंच गई थाने

बेलसंड में पंचायत समिति सदस्य पद पर कौन कहां से जीते-हारे

क्षेत्र सं. पंचायत जीते मिले वोट प्रतिद्वंदी को मिले वोट

1. रूपौली उमेश चौधरी 879 गौरीशंकर पासवान 871

2. जाफरपुर रेणु देवी 1722 सहीदा खातून 1407

4. डुमरा नुनौरा अनिता देवी 1165 निलू देवी 934

5. चंदौली अंजु देवी 568 रीना देवी 519

6. कंसार संजय कुमार साह 1099 चंदा देवी 9515

7. पताही संगीता देवी 1253 संझा देवी 1049

8. भंडारी गणेश भंडारी 1307 अरविन्द कुमार 1143

9. लोहासी प्रेमा देवी 1115 किरण देवी 1079

10 चंदौली अनुजा कुमारी 829 रंजन कुमार झा 552

11. पचनौर रवि कुमार 823 सुधीर कुमार 585

12. पचनौर अनिता देवी (एक) 664 यासमीन गजाला 645

मेजरगंज प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद पर कौन कहां से जीता-हारा

क्षेत्र सं. पंचायत जीते मिले वोट प्रतिद्वंदी मिले वोट

1. बसबिट्टा कांति देवी 1591 रेणु देवी 1184

2. बसबिट्टा साधना कुमारी 802 मिथलेश देवी 567

3. रतनपुर संजय दास 917 गौतम राम आजाद 912

4. रतनपुर मो. जफर अली 877 अशोक कुमार दास 694

5. डुमरी कला प्रवीण कुमार 678 दीपक कुमार स‍िंंह 581

6. डुमरी कला मीना प्रताप स‍िंंह   2007 श्वेता स‍िंंह 1188

7. खैरवा पूजा ङ्क्षसह 1016 आशा देवी 996

8. खैरवा नंदलाल ङ्क्षसह 726 सुशील कुमार तिवारी 693

9. पचहरवा अंजू देवी 979 रेणु देवी 833

10. बहेरा रूपम देवी 1417 सुनीता कुमारी 1052

11. मेजरगंज मदन कुमार महतो 2445 इमरान आलम 792

12. कुआरी मदन संजोगिया देवी 1014 संगीता देवी 977


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.